लाइव टीवी

फोटोशूट में मलाइका अरोड़ा का दिखा हॉट अंदाज, ट्रेवल मैगजीन के लिए बोल्ड अवतार आईं नजर

Updated Aug 02, 2019 | 23:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मलाइका अरोड़ा का एक बोल्ड फोटोशूट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने एक ट्रेवल मैगजीन के लिए करवाया है। इसमें वे हॉट अवतार में नजर आ रही हैं।

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बी-टाउन की हॉटेस्ट मॉम्स में से एक हैं। 45 साल की उम्र में भी मलाइका की फिटनेस सबके लिए इंस्पिरेशन है। मलाइका फिटनेस को लेकर बेहद सीरियस हैं और वे रेगुलर रूप से जिम जाती हैं। हाल ही में मलाइका फेमस ट्रेवल मैगजीन Travel + Leisure India के कवर पर नजर आईं। इस मैगजीन के फोटोशूट में मलाइका के हॉट लुक्स देखने लायक थे। यहां वे अनामिका खन्ना के ब्लैक आउटफिट में सी-फेसिंग डैक पर पोज दे रही हैं। इस शॉर्ट आउटफिट में मलाइका अपनी टोन्ड लैग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने लुक को दीपा गुरनानी के ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है।

2/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

इस फोटो में मलाइका अनामिका खन्ना और शिवन एंड नरेश की इस आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इस दौरान वे न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप में दिख रही हैं। उन्होंने गोल्डन ईयररिंग्स, ब्रेसलेट्स और रिंग से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया।

3/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

मलाइका यहां समुद्र के आगे बिखरे बालों में कैमरे की तरफ पोज दे रही हैं। उन्होंने यहां ब्लैक बिकिनी के साथ एक शीयर लेयर कैरी की है।

5/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

थाई-हाई स्लिट ब्लैक Wendell Rodricks आउटफिट में मलाइका का हॉट अवतार दिख रहा है। इस आउटफिट में आगे की तरफ कटआउट डिटेलिंग दी गई है। मलाइका ने अपने बालों को टाइट पोनीटेल में बांधकर पीछे के बालों को कर्ल किया है।

6/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

इस लुक में मलाइका मैगजीन के कवर पर नजर आईं। ब्रालेट के साथ हाई वेस्ट स्लिट स्कर्ट में वे किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।