लाइव टीवी

Diwali Party: रकुल प्रीत सिंह से बिपाशा बसु तक, दिवाली पार्टी में सितारों ने दिखाया फैशन का जलवा

Updated Oct 24, 2019 | 14:16 IST |

Ramesh Taurani Diwali Bash: हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिवाली बैश रखी, जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा। यहां हर कोई स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहा था।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

दिवाली का जोश पूरे देश में दिख रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली को लेकर खासे उत्साहित हैं। बी-टाउन में दिवाली पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिवाली बैश रखी, जिसमें बी-टाउन सितारों ने शिरकत की। ऐसा लग रहा था कि यहां कोई फैशन का मेला लगा है। हर कोई खूबसूरत एथनिक वेयर में नजर आए। पार्टी की कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आप भी देखिए इस पार्टी की फोटोज। यहां दे दे प्यार दे एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एक खूबसूरत लहंगे में दिखीं। उन्होंने अपने वाइट लहंगे को एक रेड और मेजेंटा रंग के हैवी दुपट्टे के साथ लेयर किया। सिंपल लहंगे के साथ उनका ये हैवी दुपट्टा उन्हें बैलेंस्ड लुक दे रहा था। इस पार्टी में रकुल बेहद खूबूसरत लग रही थीं। उन्होंने चोकर नेकलेस से अपने लुक को एक्सेसराइज किया था।

2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

दिवाली पार्टी में कॉकटेल एक्ट्रेस डायना पेंटी एक खूबसूरत सैटिन फ्लौरलैंथ अनारकली और पलाजो सेट में पहुंची। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का गोल्डन बॉर्डर वाला फ्लोरल दुपट्टा कैरी किया। डायना ने अपने लुक को हैवी झुमकों से और भी स्टाइलिश बनाया।

3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सोनाक्षी सिन्हा इस पार्टी में एक खूबसूरत पिंक साड़ी में दिखी। ये फ्लोरल रफल साड़ी उनके लुक को निखार रही थी। चांदबाली और कंगन ने सोनाक्षी ने अपने लुक को एक्सेसराइज किया था।

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

दिवाली पार्टी में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंची। दोनों ही यहां एथनिक आउटफिट्स में एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट दे रहे थे। बिपाशा जहां एक पेस्टल शरारा में बेहद स्टनिंग लग रही थीं, वहीं करण भी ब्लैक कुर्ते-पजामे में कुछ कम नहीं रहे थे। बिपाशा ने शरारा के साथ पोटली बैग कैरी किया, जो उनके लुक के साथ अच्छा लग रहा था।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

प्रीति जिंटा ने एक शरारा में पार्टी में एंट्री की। शरारा के साथ उन्होंने एक मैचिंग ऐसिमेट्रिक कुर्ता कैरी किया और इसके साथ मैचिंग रंग का स्ट्राइप्ड दुपट्टा कैरी किया। कुर्ते में गोल्डन बेल्ट डिटेलिंग थी। प्रीति ने अपनी आउटफिट से हमें थोड़ा निराश किया। हालांकि अगर ये कॉन्ट्रास्टिंग कलर में होता या कुर्ता थोड़ा लंबा होता तो अच्छा लगता।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

श्रिया सरन ने लंबे वक्त बात इस दिवाली बैश में पति से सबको सार्वजनिक रूप से मिलवाया। यहां वे उन्हीं के साथ पहुंची थी। इस दौरान श्रिया वाइट लहंगे में नजर आईं, जिस पर पेस्टल ग्रीन बॉर्डर था। इस लहंगे पर हल्का गोल्डन वर्क किया गया था। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।