लाइव टीवी

Pranutan Bahl: सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में प्रनूतन का ग्लैमरस अंदाज, साड़ी में दिखाई हॉटनेस

Updated Nov 30, 2019 | 23:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Notebook Actress Pranutan Bahl: फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस प्रनूतन बहल इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थी।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सलमान खान की फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू लेने वाली प्रनूतन बहल इन दिनों चर्चा में है। बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस साड़ी में नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस की अदाएं देखते बन रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस साड़ी में ना सिर्फ खूबसूरत नजर आ रही हैं बल्कि बेहद हॉट भी दिखाई दे रही हैं।

2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश बड़जात्या के वेडिंग रिसेप्शन में एक्ट्रेस लाइट ब्लू कलर की साड़ी में पहुंची थी। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने शिमरी ब्रालेट कैरी किया था।

3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

ग्लैमरस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी पहनी हुई थी। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं सामने आई प्रनूतन की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। इससे पहले प्रनूतन का ये अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा।

 

 

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

मशहूर एक्ट्रेस नूतन की पोती प्रनूतन नोटबुक में जहीर इकबाल के अपोजिट नजर आईं थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन लोगों को प्रनूतन की एक्टिंग पसंद आई थी।

 

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

रियल लाइफ में प्रनूतन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।