लाइव टीवी

Sara Ali Khan Lehenga Pics: शादी सीजन के लिए बेस्ट हैं सारा के ये खूबसूरत लहंगे, बना देंगे आपको फंक्शन की जान

Updated Dec 16, 2019 | 14:56 IST |

Sara Ali Khan Lehenga Photos HD: सारा अली खान का स्टाइल के मामले में कोई जवाब नहीं हैं। इंडियन आउटफिट्स में भी वे कमाल की लगती हैं। देखें उनके कुछ लहंगा लुक्स...

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने पिछले साल ही फिल्म केदारनाथ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उससे पहले से ही वे मीडिया की फेवरेट बन गई थीं। सारा को एक्टिंग के साथ उनके स्टाइलिश लुक्स के लिए भी जाना जाता है। वे फैशन के मामले में अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं। सारा वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन आउटफिट्स में भी गजब ढाती हैं। अगर आप भी शादी सीजन के लिए लहंगे की तलाश में हैं तो सारा से आप इसी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। देखें सारा के कुछ लहंगा लुक्स- यहां वे एक हैवी लहंगे में पोज दे रही हैं। इस पर गोल्डन वर्क किया गया है। चोली में पीछे की तरफ टाई-अप डिटेलिंग है। उन्होंने अपने लुक को हैवी ईयररिंग्स और मांग टीके से एक्सेसराइज किया है।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

यहां सारा एलीगेंस के साथ स्टाइल का तड़का लगा रही हैं। उन्होंने एक प्लेन वाइट लहंगे के साथ फ्लोरल चोली कैरी की है, जो बेहद स्टनिंग लग रही है। इसके साथ उन्होंने लहंगे के मैचिंग का प्लेन दुपट्टा लिया।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

ब्लैक लहंगे का अपना अलग चार्म है। इस फोटो में सारा ने एक फ्लोरल लहंगे के साथ सीक्विन ब्लैक चोली पेयर की है। उन्होंने अपने लुक को सीक्विन दुपट्टे से पूरा किया। सारा ये लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लहंगे में सारा ने सबको अपना दीवाना बना दिया। उन्होंने फुल स्लीव्ज चोली के साथ मैचिंग लहंगा कैरी किया है। इस दौरान सारा का लुक देखने लायक है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।