लाइव टीवी

Jackky Bhagnani Diwali Bash: सारा से शाहिद-मीरा और मलाइका तक, दिवाली पार्टी में सितारों ने की टशन में एंट्री

Updated Oct 26, 2019 | 14:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Celebs at Diwali Party: हाल ही में जैकी भगनानी ने दिवाली पार्टी रखी, जिसमें सारा अली खान से शाहिद कपूर-मीरा राजपूत तक कई सितारों ने शिरकत की।

Loading ...
1/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड में दिवाली पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया है। सितारे अलग-अलग पार्टीज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म मित्रों के एक्टर जैकी भगनानी ने मुंबई में एक बड़ी दिवाली पार्टी रखी। जिसमें कई बड़े-बड़े सेलेब्स पहुंचे। इस पार्टी में सारा अली खान, तापसी पन्नू, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत जैसे सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में सारा अली खान एक खूबसूरत बांधनी साड़ी में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग रंग का पिंक ब्लाउज कैरी किया था। और सारा ने इसी रंग का पोटली बैग लिया। इस लुक में सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

2/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

इस दिवाली बैश में मलाइका अरोड़ा स्टनिंग लुक में नजर आईं। उन्होंने शिमर लहंगे के साथ एक प्लेन ब्लैक क्रॉप टॉप कैरी किया। अपने लुक को उन्होंने ग्रीन नेकलेस से एक्सेसराइज किया।

3/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

दिवाली पार्टी में सांड की आंख एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक हैवी लहंगे में नजर आईं। इसके सात उन्होंने एक शीयर दुपट्टा और मैचिंग बैग कैरी किया था।

5/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

भूमि पेडनेकर भी अपनी बहन समिक्षा के साथ जैकी भगनानी की पार्टी में गई थीं। दोनों ही बहनें यहां लहंगों में नजर आईं। दोनों यहां भूमि की फिल्म सांड की आंख में शूटर दादी की तरह पोज दे रही हैं।

6/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ वाइट में ट्विनिंग करते हुए दिखे। शाहिद जहां कुर्ते पाजमे में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं मीरा टॉप और एंकल लैंथ पैंट्स में स्टनिंग लग रही हैं।

7/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

दिवाली पार्टी में मेड इन चाइना एक्टर राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ दिखे। पत्रलेखा जहां लहंगा पहने देसी लुक में आईं, वहीं राजकुमार टी-शर्ट और जींस में पहुंचे थे।

8/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

वरुण धवन ने स्वैग में दिवाली पार्टी में एंट्री की। लाल कुर्ते और वाइट पजामे में वरुण का लुक बेहद डेशिंग लग रहा था। उन्होंने कुर्ते के मैचिंग की कोल्हापुरी चप्पल से अपने लुक को पूरा किया।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।