लाइव टीवी

War Movie : र‍ित‍िक रोशन को कॉपी करते हैं टाइगर श्रॉफ, एक झलक में पहचान पाना होगा मुश्किल

Updated Oct 01, 2019 | 12:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

War Movie 2019 : बॉलीवुड एक्टर र‍ितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पहली बार फिल्‍म 'वॉर' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फ‍िल्‍म से पहले देखें क‍ि टाइगर कैसे अपने 'आइड‍ियल' र‍ितिक को कॉपी करते हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और र‍ितिक रोशन, फिल्म 'वॉर' को लेकर सुर्खियों में हैं। टाइगर हमेशा से ही सीन‍ियर र‍ितिक रोशन को अपना आइडियल मानते आए हैं। टाइगर के डांस से लेकर फिटनेस तक हर चीज में बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' की झलक साफ नजर आती है। 

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बागी स्टार टाइगर खुद को र‍ितिक रोशन का बड़ा फैन बताते हैं। वैसे उनके स्‍टाइल और लुक्‍स में कई बार र‍ितिक रोशन की झलक साफ द‍िखती है। यहां देखें क‍ि टाइगर ने दिशा पाटनी के साथ एल्बम सॉन्ग बेफिक्रा में कैसे र‍ितिक रोशन का अंदाज कॉपी क‍िया है।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

हैट के साथ भी दोनों बॉलीवुड स्‍टार्स का कनेक्‍शन है। टाइगर कई बार अपने गुरु र‍ितिक रोशन की तरह हैट लुक में नजर आए हैं। र‍ितिक रोशन को कभी एयरपोर्ट पर तो कभी शूटिंग के दौरान हैट लुक में स्पॉट किया जा चुका है।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

टाइगर लुक के मामले में भी र‍ितिक रोशन को कॉपी करते हुए नजर आ चुके हैं। टाइगर को कई बार पोनी टेल में देखा गया है, वहीं र‍ितिक रोशन भी इस लुक में अपना टशन द‍िखा चुके हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।