लाइव टीवी

Coronavirus से संक्रमित मशहूर सिंगर का हुआ निधन, शोक में डूबा सिनेमा जगत

Updated Apr 03, 2020 | 06:47 IST

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस से जूझ रहे ग्रैमी और एमी अवॉर्ड जैसे मशहूर स‍िंगर का न‍िधन हो गया। उनके पहले इस वायरस ने एक अमेरिकी स‍िंगर की जान ली थी।

Loading ...
Coronavirus Covid 19

Singer Adam Schlesinger dies of Coronavirus: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस से जूझ रहे ग्रैमी और एमी अवॉर्ड जैसे मशहूर स‍िंगर एडम स्लेजिंजर (Singer Adam Schlesinger) का न‍िधन हो गया। उनके पहले इस वायरस ने अमेरिकी स‍िंगर जो डिफी (Joe Diffie) की जान ली थी। एडम स्लेजिंजर (Singer Adam Schlesinger) के निधन से स‍िनेमा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की जानकारी एक्टर टॉम हैंक्स ने ट्वीट कर दी है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कुछ वक्‍त पहले एडम स्लेजिंजर के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई थी। उनका इलाज किया जा रहा था लेकिन वह रिकवर नहीं कर रहे थे और अंतत: 52 वर्ष एडम कोरोना से जंग हार गए। स्लेजिंजर Golden Globes, Tonys, Grammys और Emmys जैसे कई अवॉर्ड के नॉमिनेट हो चुके हैं। वहीं वह ग्रैमी और एमी जैसे अवॉर्ड आने नाम कर चुके हैं। वह मशहूर म्यूजिक बैंड 'फाउनडेशन ऑफ वेन' में बास प्लेयर और को-राइटर रह चुके हैं वहीं उनके नाम Stacy’s Mom और Hey Julie जैसे शानदार हिट्स दर्ज हैं। 

बता दें कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। चीन, इटली, अमेरिका और भारत जैसे देश इसकी चपेट में हैं। दुनिया के 200 देश इस खौफनाक संक्रमण का सामना कर रहे हैं। पूरी दुनिया में कोरोना के 10,13,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अगर मामलों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा अमेरिका से 2,40,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि इटली में सबसे ज्यादा 26,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।