लाइव टीवी

दोबारा प्रेग्नेंट है हॉलीवुड एक्ट्रेस एन हैथवे, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फर्स्ट फोटो

Updated Jul 25, 2019 | 22:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एन हैथवे प्रेग्नेंट हैं और ये खुशी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
एन हैथवे।
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस एन हैथवे दोबारा से प्रेग्नेंट हैं।
  • एन हैथवे ने साल 2012 में एडम शुलमन से शादी की थी।
  • एन पहले से एक तीन साल के बेटे की मां हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस एन हैथवे के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। एन हैथवे प्रेग्नेंट हैं और ये खुशी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में एन हैथवे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एन हैथवे ने वाइट स्पैगडी और डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ है। उन्होंने बालों के खुला रखा हुआ और खुद बेबी बंप के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। 
फोटो के कैप्शन में एन हैथवे ने लिखा, 'ये किसी फिल्म के लिए नहीं है। जोक्स से अलग है जो महिलाएं बांझपन की समस्या से गुजर रही हैं मैं उन्हें बताया चाहती हूं कि मेरे लिए भी ये आसान नहीं था। आप लोगों को मेरा ढेर सारा प्यार...।'


एक्ट्रेस एन हैथवे के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। लॉरा ब्राउन से लेकर लिली आल्डरिज, केली ऑक्सफोर्ड, लायना साद कई हॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें बधाइयां दी है।

एन हैथवे ने साल 2012 में एडम शुलमन से शादी की थी। कपल का पहले से एक तीन साल का एक बेटा जोनाथन रोजबैक्स शुलमन भी है। पहली प्रेग्नेंसी के दौरान एन का वजन बहुत बढ़ गया था। तब उन्होंने महिलाओं को इस स्थिति के लिए मोटिवेट किया था। एन हैथवे का कहना था वजन घटने में जरूर समय लगता है। लेकिन शरीर बढ़ता-घटना रहता है आप जैसे हैं उसमें खुश रहना चाहिए। 

एन हैथवे के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो 1990 में आई फिल्म दि विचेस के रीमेक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एक उपन्यास पर आधारित है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।