लाइव टीवी

Katy Perry Video: एयरपोर्ट पर केटी पेरी से सुरक्षा अधिकारी ने मांगा पासपोर्ट, पॉप सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Updated Nov 17, 2019 | 16:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Katy Perry: पॉप सिंगर केटी पेरी पिछले दिनों भारत आई थी, जहां उन्होंने मुंबई कॉन्सर्ट में शानदार परफॉर्मेंस भी दी थी। बीते रात वो भारत से वापस अपने देश के लिए रवाना हो गई हैं।

Loading ...
Mumbai airport से केटी पेरी का वीडियो
मुख्य बातें
  • पॉप सिंगर केटी पेरी भारत से वापस अपने देश के लिए रवाना हो चुकी हैं।
  • हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से उनका वीडियो सामने आया है।
  • लोग इस वीडियो पर लगातार नेगेटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

हॉलीवुड की पॉप सिंगर केटी पेरी मुंबई में परफॉर्मेंस देने के बाद भारत से वापस अपने देश रवाना हो चुकी हैं। हाल ही में एयरपोर्ट से उनका वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अमेरिकन सिंगर और गीतकार 12 नवंबर को भारत आई थीं। भारत में केटी पेरी के मान सम्मान में बॉलीवुड स्टार्स ने किसी तरह कोई कमी नहीं छोड़ी थी। इस दौरान स्टार्स उनसे मिलने के लिए बेताब दिखे।

हाल ही में एयरपोर्ट से सामने आया केटी पेरी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल वो अपने देश जाने के लिए रवाना हो रही थी। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर एंट्री लेते वक्त जब सुरक्षा अधिकारी ने उनसे उनका पासपोर्ट मांगा तो केटी पेरी नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ जाती हैं।

दरअसल केटी पेरी से सुरक्षा अधिकारी ने जब पासपोर्ट मांगा तो वो वहां कुछ पल के लिए रूकती हैं लेकिन फिर अपने असिस्टेंट के साथ आगे बढ़ जाती हैं। इसके अलावा वो सुरक्षा अधिकारी को कोई जवाब भी नहीं देती। वहीं उस दौरान केटी के साथ मौजूद उनका असिस्टेंट सुरक्षा अधिकारी को कुछ कहता है और वो आगे बढ़ जाता है।

सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। लोग लगातार पॉप सिंगर को लेकर नेगेटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हां ये एक इंटरनेशनल स्टार है लेकिन इसके पास कोई अधिकार नहीं भारतीय कानून को तोड़ने का। दूसरे यूजर ने लिखा- देखो इसने कितना अजीब बर्ताव किया है अगर यही बर्ताव हमारे सेलेब्स इनके देश में किए होते तो क्या होता। ये सच में चीप हरकत है केटी।

बता दें कि केटी पेरी के भारत आने की खुशी में करण जौहर ने वेलकर पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे नजर आए थे। इस पार्टी में शाहिद कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कई सितारे नजर आए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।