लाइव टीवी

मां बनने वाली हैं रैपर निकी मिनाज, बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए आईं नजर

Updated Jul 22, 2020 | 11:30 IST

लोकप्रिय रैपर निकी मिनाज जल्‍द ही मां बनने वाली हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर बेबी बंप द‍िखाते हुए कई फोटोज साझा की हैं। इन तस्‍वीरों में न‍िकी ब‍िक‍िनी में नजर आ रही हैं।

Loading ...
Nicki Minaj
मुख्य बातें
  • जानी मानी अमेरिकी रैपर हैं न‍िकी म‍िनाज
  • बीते साल यानि 2019 में ही की थी शादी
  • 37 साल की हैंं न‍िकी, जीत चुकी हैं कई पुरस्‍कार

लोकप्रिय रैपर निकी मिनाज जल्‍द ही मां बनने वाली हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर बेबी बंप द‍िखाते हुए कई फोटोज साझा की हैं। इन तस्‍वीरों में न‍िकी ब‍िक‍िनी में नजर आ रही हैं। यह तस्‍वीरे देखकर उनके फैंस एक तरफ तो उन्‍हें बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस उनके इस दिलकश अंदाज के कायल भी हो गए हैं।

यकीनन निकी मिनाज का यह हॉट बिकिनी अवतार फैंस तहलका मचा रहा है। बता दें कि 37 साल की निकी मिनाज ने बीते साल ही केनेथ 'जू' पेटी से शादी की थी। वह 2004 से संगीत के क्षेत्र में काम कर रही हैं और तमाम पुरस्‍कार जीत चुकी हैं।

निकी मिनाज ने इंस्टाग्राम पर रंगीन पोस्ट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपने गर्भवती होने की घोषणा की है। पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, रैपर और उनके पति केनेथ 'जू' पेटी पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं।

साझा की गई तस्वीरों में मिनाज के बाल भी रंगीन नजर आ रहे हैं। उन्‍होंन अपने घुंघराले बालों को पीले रंग में रंग रखा है। उन्होंने बिकनी और शानदार स्टिलेटोस पहना है।

तस्‍वीरें शेयर करते हुए मिनाज ने कैप्शन में लिखा, "प्यार, शादी, बच्चा। आभार और उत्साह से अभिभूत। सभी को बधाईयों के लिए शुक्रिया।" मिनाज की पोस्‍ट से साफ है कि वह अपने बच्‍चे को लेकर कितना उत्‍साहित हैं। इस वक्‍त अब अपना बहुत ख्‍याल रख रही हैं और उनका पूरा फोकस प्रेग्‍नेंसी पर है। उनके पति भी पूरा साथ दे रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।