लाइव टीवी

ऑस्कर मिलने के एक महीने बाद हो गई थी सत्यजीत रे की मौत, फिल्म बनाने के लिए बीवी के गहने रखे थे गिरवी

Updated Feb 10, 2020 | 13:07 IST

92 Academy Awards 2020: हॉलीवुड का सबसे बड़े ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत हो गई है। भारत की तरफ से अभी तक केवल एक डायरेक्टर सत्यजीत रे को ये अवॉर्ड मिला है। जानिए सत्यजीत रे के बारे में दिलचस्प बातें...

Loading ...
Satyajeet Ray

मुंबई. 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे से शुरू हो गए हैं। भारत की तरफ से इस बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय बेस्ट फिल्म इन फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए नोमिनेटेड थी। हालांकि, अब ये दौड़ से बाहर हो गई है। भारत की तरफ से अभी तक केवल डायरेक्टर सत्यजीत रे को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सत्यजीत रे को साल 1992 में ऑस्कर का ऑनरेरी अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट दिया गया था। ये अवॉर्ड सेरेमनी 30 मार्च 1992 को आयोजित की गई थी। हालांकि, उस वक्त वह काफी बीमार चल रहे थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। 

ऑस्कर देने वाली अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के पदाधिकारियों ने ये अवॉर्ड उनके घर में पहुंचाया था। इसके एक महीने से भी कम समय के बाद 23 अप्रैल 1992 में दिल का दौरा पड़ने से सत्यजीत रे का निधन हो गया था।     

पत्नी के जेवर गिरवी रखकर बनाई थी फिल्म
सत्यजीत रे ने शतरंज के खिलाड़ी, पाथेर पांचाली, देवी और चारुलता जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म पाथेर पांचाली को आज भी भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर मानी जाती है। इस फिल्म को तीन भागो में बनाया गया था। 

पहला भाग पत्थर पांचाली, दूसरा भाग अपराजितो और तीसरा भाग द वर्ल्ड ऑफ अपू था। हालांकि, ये फिल्म काफी मुश्किल से बनी थी। पाथेर पांचाली बनाने के लिए सत्यजीत रे अपनी बीवी की गहने तक गिरवी रख दिए थे। 

ये थी पहली ऑस्कर नोमिनेटेड भारतीय फिल्म
भारत की तरफ से बेस्ट फिल्म इन फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में नोमिनेट होने वाली पहली फिल्म मदर इंडिया थी। मदर इंडिया का निर्देशन महबूब खान ने किया था। इस फिल्म में नरगिस और सुनील दत्त लीड रोल में थे। 

आपको बता दें कि इस बार बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में- 'फोर्ड वी फेरारी', 'दी आइरिश मैन', 'जोजो रैबिट', 'जोकर', 'लिटिल वोमन', 'मैरेज स्टोरी', '1917', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' और 'पैरासाइट' नोमिनेटेड हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।