लाइव टीवी

Saina Movie Review: युवाओं को प्रेरित करेंगी परिणीति चोपड़ा की 'साइना', जानें कैसी है फिल्म

Updated Mar 24, 2021 | 10:24 IST
Critic Rating:

अगर आप परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म साइना देखने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले जान लें कैसी है फिल्म की कहानी। पढ़ें मूवी का रिव्यू।

Loading ...
Saina Movie Review in Hindi
मुख्य बातें
  • जानें कैसी है परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना'।
  • बेडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित है फिल्म।
  • फिल्म देखने से पहले पढ़ ले फिल्म का हिंदी रिव्यू।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना, घोषणा के समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म बेडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें उनका रोल निभाने के लिए परिणीति ने काफी मेहनत की है। जानें कैसी है यह फिल्म। 

कहानी

साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के रहने वाले हरवीर सिंह नेहवाल और ऊषा रानी नेहवाल के घर हुआ। साइना ने साल 2015 में इतिहास रच दिया जब वह प्रकाश पादुकोण के बाद बैडमिंटन में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी भारतीय बनीं। 31 साल की साइना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साइना आज जो कुछ भी हैं उसका श्रेय वो अपने माता- पिता को देती हैं। फिल्म में उनकी जिंदगी के कई और पहलुओं पर भी नजर डाली गई है।

सफलता में मां का अहम रोल

चोट लगने पर साइना नेहवाल घायल हो गई थीं जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक घर पर ही रहना पड़ा था। इस दौरान साइना की मां ने उन्हें हिम्मत दी और कहा, 'तुम साइना नेहवाल हो। तू शेरनी है। दुनिया और मीडिया को अपने बारे में गलत सोचने का मौका मत दो। खुद पर संदेह करना सबसे बड़ा दुश्मन है। शक को अपने दिल में घर ना करने देना।' एक मां है जो अपनी बेटी को दुनिया में नंबर 1 बनते देखना चाहती है और यहीं से साइना का शुरुआत होती है। 

Saina Trailer

मां ने साइना को दी ये सीख

फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह 12 से कम की उम्र में साइना अपने रनर-अप के मेडल से काफी खुश होती हैं लेकिन इससे नाराज उनकी मां उन्हें थप्पड़ मारती हैं। उनकी मां का मानना है कि स्पोर्ट्स की दुनिया में दूसरा स्थान पाने वालों की कोई एहमियत नहीं होती। तभी साइना के पिता उनका बचाव करते हैं। इसके बाद साइना अपनी कमियों पर काम करती हैं और खुद को बेहतर करती हैं।

एक्टिंग 

फिल्म के डायरेक्ट अमोल गुप्ते ने एक्टर्स से बेहतरीन काम करवाया है। साइना के बचपन का रोल निभाने वाली निशा कौर ने भी बेडमिंटन स्टार के रोल को अच्छी तरह निभाया। वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लिए भी साइना का रोल प्ले करना काफी चैलेंजिंग था क्योंकि वो किसी स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से नहीं आतीं, लेकिन उन्होंने 'साइना' के लिए काफी मेहनत की जो फिल्म में नजर आती है। कम ही समय में परिणीति ने बॉडी लैंग्वेज से लेकर प्लेयर के इमोशंस दिखाने तक पर काम किया है। 

क्यों देखें फिल्म

फिल्म में साइना को सीधी- सादी लड़की के तौर पर दिखाया गया है। जिसके पेरेंट्स हमेशा उसे सपोर्ट करते हैं, एक प्यार करने वाली बहन है, अच्छे दोस्त हैं और हमेशा साथ देने वाला पति है। अमोल गुप्ते ने भारत की शान साइना नेहवाल के कैरेक्टर के साथ इंसाफ करने की पूरी कोशिश की है। फिल्म युवाओं को प्रेरित करने का काम करेगी, हालांकि कुछ जगहों पर फिल्म को और बेहतर बनाया जा सकता था। बता दें कि यह फिल्म 26 मार्च, 2021 को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।