लाइव टीवी

हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक ने पर्दे पर निभाए मां के रोल, रियल लाइफ का ग्लैमरस अवतार देख उड़ जाएंगे

Updated Mar 11, 2021 | 14:01 IST

छोटे पर्दे पर मां की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस ऑन स्क्रीन अक्सर साड़ी या सूट पहने नजर आती हैं। लेकिन रियल लाइफ में इनका लाइफस्टाइल पूरी तरह अलग होता है। देखें वो पर्दे पर मां बनी ये 10 बोल्ड एक्ट्रेसेस।

Loading ...
TV Actresses who Played Mother's Role On Screen
मुख्य बातें
  • इन टीवी एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर निभाया मां का रोल।
  • हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक हैं लिस्ट में शामिल।
  • रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं ये अभिनेत्रियां।

टीवी जगत यानि छोटे पर्दे पर काम करने वाली अभिनेत्रियों को अक्सर सीरियल में भारतीय पारंपरिक पोशाक में देखा जाता है। वह ऑन स्क्रीन पर मां की भूमिका निभाती हैं और अक्सर साड़ी, सूट सलवार में नजर आती हैं। लेकिन आपको बता दें वास्तविक जीवन यानि ऑफ स्क्रीन पर एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट्स को पहनना बेहद पसंद करती हैं। इस लेख के माध्यम से हम ऐसी ही कुछ टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों की सूची लेकर आए हैं।

हिना खान

मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्ट्रेस हिना खान ने अक्षरा सिंघानिया का रोल प्ले किया था जिसमें उन्हें बहुत पसंद किया गया था। शो में वो ना केवल पत्नी और बहू ब्लकि मां के रोल में थीं। लेकिन रियल लाइफ में हिना खान बिलकुल अलग हैं। वो काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं और अपने अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी

स्टार प्लस के धारावाहिक सीरियल ये हैं मोहब्बतें की ईशिता भल्ला यानि दिव्यंका त्रिपाठी छोटे पर्दे की सबसे मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। दिव्यंका ने इस सीरियल में मां का किरदार निभाया है, अपने इस किरदार से वह काफी सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री ने क्राइम पेट्रोल, क्राइम अगेंस्ट वूमेन सीरीज के मेजबान के रूप में भी देखा गया है। दिव्यंका वास्तविक जीवन यानि ऑफ स्क्रीन पर एक कंफर्ट स्टाइल में रहना पसंद करती हैं।

स्रीति झा

कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा यानी स्रीति झा अक्सर ऑन स्क्रीन पर साड़ी और सूट में नजर आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस वास्तविक जीवन में चकाचौंध भरे स्टाइल स्टेटमेंट को ऑफ स्क्रीन बनाती हैं। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने ऑन स्क्रीन पर दो बड़ी लड़कियों के मां की भूमिका निभाई है।

पवित्र पुनिया

बिगबॉस 14 की कंटेस्टेंट रह चुकी और नागिन-3 के शो में पर्ल वी की भूमिका निभाने वाली पवित्र पुनिया ने ऑनस्क्रीन पर अपनी हॉट अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अपने इस किरदार और लुक को लेकर वह काफी सुर्खियों में थी। पवित्र ऑफ स्क्रीन पर भी अपने स्टालिश कपड़ों और अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

काम्या पंजाबी

कलर्स के धारावाहिक कथा शक्ति अस्तित्व के अहसास की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ऑन स्क्रीन पर बेहद सरल व्यक्तित्व के साथ काफी सिंपल लुक में नजर आती हैं। लेकिन काम्या वास्तविक जीवन यानि ऑफ स्क्रीन पर इसके बिल्कुल विपरीत हैं, वह ऑफ स्क्रीन पर स्टाइलिश कपड़ों को पहनना बेहद पसंद करती हैं।

शुभावी चौकसे

धारावाहिक कथा कसौटी जिंदगी की मोहिनी बसु उर्फ शुभवी चौकसे जिन्होंने शो में अनुराग की मां का रोल निभाया है। अभिनेत्री ऑनस्क्रीन पर हमेशा साड़ी पहने हुए नजर आती हैं। असल जिंदगी में वह वन पीस से लेकर, इंडो वेस्टर्न ड्रेस को पहनना बेहद पसंद करती हैं।

आरती सिंह

बिगबॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी रह चुकी आरती सिंह ने टीवी शो वारीस में बड़ी मां का रोल निभाया था, अबिनेत्री को ऑन स्क्रीन पर अक्सर सलवार और सूट में देखा गया था। अभिनेत्री ने ऑफ स्क्रीन पर सबको चकित कर दिया था। अभिनेत्री वास्तविक जीवन में वेस्टर्न आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत लगती हैं और वह वेस्टर्न आउटफिट्स पहनना बेहद पसंद करती हैं।

नारायणी शास्त्री

आपकी नजरों ने समझा सीरियल में दो की मां की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री नारायणी शास्त्री वास्तविक जीवन में बेहद स्टाइलिश औऱ हॉट हैं। टीवी शो में देखकर ऐसा लगता है कि नारायणी बेहद सिंपल हैं लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद स्टाइलिश हैं।

रति पांडे

शादी मुबारक में एक मां की भूमिका निभाने वाली रति पांडे ऑन स्क्रीन पर अक्सर साड़ी में लिपटी हुई नजर आती हैं। आपको बता दें अभिनेत्री को सीरियल में अक्सर साड़ी पहने हुए देखा जाता है। लेकिन रति ऑफ स्क्रीन पर कूल ड्रेसिज को पहनना बेहद पसंद करती हैं। इसलिए अभिनेत्री को अक्सर टी शर्ट, हुडी पहने हुए देखा जाता है। 

सोनालिका जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिडे की पत्नी माधवी भिडे यानि सोनालिका जोशी ऑन स्क्रीन पर अक्सर साड़ी में नजर आती हैं। अभिनेत्री वास्तविक जीवन में डेनिम और शॉर्ट टॉप जैसे स्टाइलिश कपड़ों को पहनना बेहद पसंद करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।