लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi से Comedy Nights With Kapil तक, विदेशों में खूब छाए सास-बहू ड्रामा वाले ये 24 TV शोज

24 Indian TV Shows Popular in Abroad Khatron ke khiladi To balika vadhu kuch rang pyar ke aise bhi
Updated May 03, 2021 | 09:58 IST

24 TV Shows Most Popular in Abroad: हमारी टीवी इंडस्ट्री का मुकाबला शायद ही कोई कर पाए। इस इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक ऐसे शोज दिए हैं, जिन्हैं दर्शकों में खूब पॉपुलैरियी मिली है...

Loading ...
24 Indian TV Shows Popular in Abroad Khatron ke khiladi To balika vadhu kuch rang pyar ke aise bhi24 Indian TV Shows Popular in Abroad Khatron ke khiladi To balika vadhu kuch rang pyar ke aise bhi
टीवी शोज।
मुख्य बातें
  • अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेश भी कुछ शोज का जलवा रहा है।
  • हमारी टीवी इंडस्ट्री का मुकाबला शायद ही कोई कर पाए।
  • इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक ऐसे शोज दिए हैं, जिसे लोगों ने बड़े ही इच्छा से देखा था।

हमारी टीवी इंडस्ट्री का मुकाबला शायद ही कोई कर पाए। इस इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक ऐसे शोज दिए हैं, जिसे लोगों ने बड़े ही इच्छा से देखा था। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेश भी कुछ शोज का जलवा रहा है। इस रिपोर्ट के जरिए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से शोज हैं, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार के लोगों को भी अपना दीवाना बना लिया है। 

1 -खतरों के खिलाड़ी 
यह शो रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। यह एक रियलिटी शो है। यह शो पाकिस्तान में खूब देखा जाता है।

2 -विदाई 
यह एक स्टार प्लस का शो है जिस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह शो यूरोप के लोगों को बहुत पसंद आया था

3 -कुबूल है 
यह एक जी टीवी का चर्चित शो है जो हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। इस सीरियल में सुरभी ज्योति और करण सिंह ग्रोवर लीड में है। यह सीरियल यूएई में काफी देखा जाता था।

4 -महाभारत 
महाभारत हर किसी का सहारा है और यह हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। इंडोनेशिया मॉरिशियस और रशिया में यह शो काफी मशहूर हुआ था।

5 -ये कहां आ गए हम 
शो में करण कुंद्रा को काफी पसंद किया गया था। यह शो करण कुंद्रा की वजह से पाकिस्तान और यूके में भी खूब छाया गया था।

6 -क्योंकि सास भी कभी बहू थी 
स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने टीआरपी लिस्ट में खूब धमाल मचाया था। भारत के साथ-साथ मॉरीशस में इस शो को खूब देखा जाता था।

7 -बालिका वधू 
कलर्स चैनल के इस सुपरहिट शो को यूएई, यूके, वियतनाम और तजाकिस्तान के लोग बड़े ही चाव से देखते थे।

8 -कितनी मोहब्बत है 
कृतिका कामरा और करण कुंद्रा स्टारर इस सीरियल को मिस्त्र के लोग बड़े ही चाव से देखते थे।

9 -उतरन 
रश्मि देसाई और टीना दत्ता के इस सीरियल ने इंडोनेशिया में खूब धमाल मचाया था। इंडोनेशिया के लोगों को इस सीरियल की कहानी इतनी पसंद आई थी कि वहां के लोगों ने इसके दूसरे पार्ट को बनाने की गुजारिश भी कर डाली थी।

10 -एक हसीना थी 
वत्सल सेठ और संजीदा शेख ने इस सीरियल के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस सीरियल को कुल 30 देशों में ऑनएयर किया गया था।

11 -कॉमेडी नाइट्स विद कपिल 
कपिल शर्मा के इस कॉमेडी शो ने टीआरपी लिस्ट में हमेशा से ही अपनी जगह सुनिश्चित की हुई थी। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इस शो ने अपना दबदबा कायम किया हुआ था।

12 -साड्डा हक 
साउथ अफ्रीका में इस शो को काफी पसंद किया गया था। इस शो से जुड़े कलाकारों ने साउथ अफ्रीका में अच्छा खासा फैन बेस तैयार कर लिया था।

13 -देवों के देव महादेव 
इस पौराणिक शो में मोहित रैना को भगवान शिव के रूप में लोगों ने काफी पसंद किया था। चाइना में भी लोग इस शो को काफी पसंद करते थे।

14 -चक्रवर्ती अशोक सम्राट
चक्रवर्ती अशोक सम्राट इस शो को लोग इंडोनेशिया में खूब देखते थे।

15 -सरस्वतीचंद्र 
सरस्वतीचंद्र जेनिफर विंगेट और गौतम रोड़े के इस शो को 30 से भी ज्यादा देशों में ऑनएयर किया जाता था।

16 -मधुबाला 
मधुबाला दृष्टि धामी और विवियन डीसेना के इस शो को ईस्ट यूरोप में काफी सराहना मिली थी।

17 -दीया और बाती हम 
दिया और बाती हम स्टार प्लस के इस सीरियल ने रोमानिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

18 -इस प्यार को क्या नाम दूं 
इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में बरुण सोबती और सनाया ईरानी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इस सीरियल को यूएई और टर्की में पसंद किया गया था।

19 -झलक दिखला जा 
झलक दिखला जा कलर्स चैनल के इस डांसिंग रिएलिटी शो को पाकिस्तान के लोग काफी फॉलो करते हैं।

20 -मेरे आशिकी तुमसे ही 
मेरे आशिकी तुमसे ही शक्ति अरोड़ा और राधिका मदान के इस शो ने उजबेकिस्तान और कोरिया में खूब धमाल मचाया था।

21 -नागिन 
नागिन मौनी रॉय स्टारर इस सुपरनैचुरल ड्रामा को चाइना में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

22 -बिग बॉस 
बिग बॉस सलमान खान के इस कंट्रोवर्सियल शो का अच्छा खासा फैन बेस तो पाकिस्तान में तैयार हो गया। इस शो के नए सीजन का इंतजार तो हमारे पड़ोसी मुल्क में बेसब्री से होता है।

23 -शांति 
शांति मंदिरा बेदी के इस शो को श्रीलंका में भी काफी देखा गया था। इंडिया में भी इस शो का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था।

24 -कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस स्टारर इस सीरियल को इंडोनेशिया के लोगों ने खूब प्यार दिया था। इंडोनेशिया में तो शाहीर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।