लाइव टीवी

TV के इन रोमांटिक किरदारों ने सिखाया प्यार करना, जोधा-अकबर से आरोही-अर्जुन तक ये हैं छोटे परदे के बेस्ट कपल

Updated Feb 14, 2021 | 08:43 IST

Most Romantic TV Shows Couple: वेलेंटाइन डे जानें छोटे परदे के मोस्ट रोमांटिक टीवी कपल के बारे में। इनकी लव स्टोरी इतनी जबरदस्त हिट रहीं कि आज भी इन्हें मोस्ट रोमांटिक किरदारों में गिना जाता है...

Loading ...
टीवी कपल।
मुख्य बातें
  • वेलेंटाइन डे पर प्रेमी दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
  • वेलेंटाइन डे जानें छोटे परदे के मोस्ट रोमांटिक टीवी कपल के बारे में
  • इनकी लव स्टोरी इतनी हिट रही कि आज भी ये मोस्ट रोमांटिक किरदारों में गिना जाता है।

Valentine Day Special 2021: वेलेंटाइन डे पर प्रेमी दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। कपल इस दिन को विशेष तौर पर सेलिब्रेट करते है। हालांकि सिर्फ साथी से प्यार होना ही काफी नहीं है। उससे ज्यादा जरूरी है, ऐसा जोड़ा साबित होना, जो दुख-सुख, अच्छे-बुरे और हर दौर में एक-दूसरे का हाथ थामे रहता है। प्यार के उत्सव वेलेंटाइन डे के मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं छोटे परदे के कुछ ऐसे ही मोस्ट रोमांटिक टीवी किरदारों के बारे में, जिन्होंने दर्शकों को प्यार के असली मायने सिखाए। इनकी रील लाइफ लव स्टोरी इतनी जबरदस्त हिट रहीं कि आज भी इन्हें जनता टीवी के मोस्ट रोमांटिक किरदारों में गिनती है...

आरोही और अर्जुन
जब भी सबसे चहेते रोमांटिक कपल्स की बात होती है तो आरोही और अर्जुन का नाम हमेशा लिस्ट में शामिल होता है। टीवी शो कितनी मोहब्बत है में इस कपल की लव स्टोरी दिखाई गई थी। इन आइकॉनिक किरदारों को कृतिका कामरा और करण कुंद्रा ने निभाया था। आरोही और अर्जुन की लव स्टोरी इतनी हिट रही थी कि मेकर्स को सीजन 2 लाना पड़ा था। 

माणिक और नंदिनी
कैसी हैं ये यारियां केसी ये यारियां के मनन उर्फ माणिक (पार्थ समथान) और नंदिनी (निति टेलर) हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गए। ये लव बर्ड्स हमें हर मौसम में अपने साथ प्यार करना सिखाते रहे। आज भी उनकी जादुई केमिस्ट्री हमारे दिलों में जिंदा है। इन किरदारों ने सबको विश्वास दिलाया कि माणिक और नंदिनी की प्रेम कहानी अलग तरह की है। इसके कुल 3 सीजन टेलिकास्ट हुए और सभी जबरदस्त हिट हुए। 

डॉक्टर रिद्धिमा और डॉक्टर अरमान
मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स की कहानी लेकर टीवी शो दिल मिल गए दर्शकों के सामने आया था। इसमें वैसे तो एक-साथ 3,4 अलग-अलग कपल की लव स्टोरी दिखाई गईं और सभी का अपना चार्म था। हालांकि डॉक्टर अरमान और डॉक्टर रिद्धिमा को जोड़ी हर दिल की धड़कन बन गई। करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने अपने किरदारों को इतना बखूबी निभाया की, जनता को दोनों से प्यार हो गया। 

अर्णव और खुशी 
टीवी शो इस प्यार को क्या नाम दूं? में अर्णव और खुशी की एक खूबसूरत प्रेम कहानी दिखाई गई। ऐसा कपल जो प्यार, रिश्ते और विश्वास की शक्ति में यकीन रखता था। सनाया ईरानी और बरुन सोबती की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री ने सबका मन मोह लिया था। सीरियल इतना लोकप्रिय हुआ था कि इसका दूसरा सीजन भी टेलिकास्ट हुआ था। 

जोधा और अकबर
टीवी के ऑनस्क्रीन कपल जोधा और अकबर ने हमें सिखाया कि प्यार हर चीज से परे है। सीरियल जोधा अकबर से परिधि शर्मा और रजत टोकस की जोड़ी को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई। दोनों ने अपने रोमांटिक मिजाज से दर्शकों का मन मोह लिया और मोहब्बत के असली मायने सिखाए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।