लाइव टीवी

8 पॉपुलर TV शोज में हो रही 14 दिग्गज स्टार्स की नई एंट्री, इमली में दिवाली धमाका तो अनुपमा और ये हैं चाहतें का भी तगड़ा प्लान

Updated Oct 29, 2021 | 18:32 IST

14 Tv star Making New Entry in 8 Popular TV shows| टीवी शोज को हिट बनाने के लिए मेकर्स अक्सर ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ नई एंट्री का तड़का लगाते हैं। ऐसा ही होने जा रहा है छोटे परदे के 8 शोज में, जहां नई एंट्री हो रही है...

Loading ...
टीवी शोज।
मुख्य बातें
  • अनुपमा में अनुज की आंटी जल्द ही एंट्री होने वाली है।
  • इमली में आ रहे फहमान खान निभाएंगे महत्वपूर्ण किरदार
  • छोटे परदे के 8 शोज में हो रही है नई एंट्री

अब जल्द ही अनुपमा सीरियल में पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस सविता प्रभुने की एंट्री होने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सविता के किरदार का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, उनका किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है। सविता फिल्म, टीवी और मराठी फिल्मों का काफी बड़ा चेहरा है। वह कुसुम, काव्यांजली, पवित्र रिश्ता, तुझसे है राब्ता जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि सविता के किरदार का कनेक्शन अनुज से होगा। बताया जा रहा है कि अनुपमा के जीवन को झकझोरने के लिए अनुज की आंटी जल्द ही शो में एंटर होने वाली हैं जो कि अगली खलनायक होगी। वैसे सिर्फ सविता प्रभुने ही नहीं छोटे परदे पर कई ऐसे टीवी सीरियल हैं जिनकी कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नई एंट्री प्लान कर रहे हैं। जानें किन 10 टीवी शोज में हो रही नई किरदारों की एंट्री...

फहमान खान
सीरियल- इमली

टीवी के फेमस अभिनेता फहमान खान जल्द इमली सीरियल में नई एंट्री लेने वाले हैं। फहमान को आखिरी बार अपना टाइम भी आएगा सीरियल में देखा गया था और अब वो इमली शो में प्रवेश करेंगे! फहमान खान को शो में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए फाइनल किया गया है। उनका किरदार मुख्य पात्रों इमली और आदित्य की जिंदगी में अधिक तनाव लेकर आएगा। अभिनेता ने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है। कहा जा रहा है कि अभिनेता जल्द ही शूटिंग शुरू कर सकते हैं और उनकी एंट्री दिवाली के बाद होनी है। फहमान का किरदार इमली और आदित्य के रोमांस के लिए खतरा होगा। फहमान ने बताया, 'मेरा किरदार इमली, आदित्य और त्रिपाठी परिवार के जीवन में दिलचस्प मोड़ लाएगा। मैंने इस भूमिका को स्वीकार करने का फैसला किया क्योंकि यह कई मायनों में अलग है। मेरे किरदार की बहुत सारी परतें हैं। जो शो के आगे बढ़ने के साथ सामने आएंगी।'

करण वी ग्रोवर 
सीरियल - उड़ारियां

सीरियल उड़ारियां में अब करण वी ग्रोवर की एंट्री होने जा रही है। करण वी ग्रोवर सीरियल उड़ारियां में अंगद मान के लीड रोल में नजर आएंगे। अंगद मान को प्रियंका चाहर चौधरी के अपोजिट (तेजो) देखा जाएगा। जो कि अपनी अधूरी प्रेम कहानी को पूरा करने आया है। अंगद के आने के बाद तेजो की जिंदगी में एक बार फिर प्यार वापस आएगा। 

पंखुड़ी अवस्थी
सीरियल - मैडम सर

सबटीवी के सीरियल मैडम सर में भी नई एंट्री होने वाली है। लंबे टाइम से टीवी से दूर पंखुड़ी एकबार फिर से छोटे परदे पर नजर आएंगी। पंखुड़ी को सीरियल में आर्टिफिशियल एजेंट अधिकारी के रूप में देखा जाएगा।

सुमित भारद्धाज 
सीरियल - ससुराल सिमर का 2

जल्द ही सीरियल ससुराल सिमर का 2 की कहानी में सुमित भारद्धाज की एंट्री होने वाली है। इससे पहले सुमित भारद्धाज सीरियल नजर में आ चुके हैं। अब सीरियल ससुराल सिमर का 2 में सुमित भारद्धाज एक म्यूजिक कंपोजर का रोल प्ले करेंगे जो कि सिमर का काफी पसंद करता है। 

तनु खान
सीरियल - ये हैं चाहतें

टीवी सीरियल ये हैं चाहतें में भी अब नई एंट्री होने वाली है। खबर है कि तनु खान एक बार फिर से सीरियल में वापसी कर रही हैं। तनु को शो में मिशिका के रोल में देखा गया था। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हो रहीं 3 नई एंट्री
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी जबरदस्त नई एंट्री हो रही हैं। बीते दिनों ही हर्षद चोपड़ा ने लीड किरदार के रूप में एंट्री ली है। हर्षद शो में अभिमन्यू के किरदार में नजर आ रहे हैं जो कि पेशे से एक डॉक्टर है। हर्षद चोपड़ा के साथ साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौर ने भी दस्तक दे दी है। इस शो में प्रणाली राठौर, अक्षरा बनकर आई हैं। साथ ही करिश्मा सावंत ने आरोही बनकर कहानी में एंट्री ली है। इस तरह से तीनों ने लीड किरदार के रूप में शो में दस्तक दी है। 

सिर्फ तुम सीरियल में हुई 5 स्टार्स की एंट्री
टीवी के जाने माने एक्टर निमय बाली जल्द ही सीरियल सिर्फ तुम में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले हैं। विवियन डीसेना के इस अपकमिंग शो में निमय बाली एक अहम रोल निभाने वाले हैं। साथ ही कुंडली भाग्य की अभिनेत्री जसजीत बब्बर और इस प्यार को क्या नाम दूं फेम संजय बत्रा को भी शो के लिए चुना गया है। शो में हम कहां तुम की एक्ट्रेस शालिनी कपूर के अहम रोल में नजर आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं, उसके चरित्र के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुनीत चौकसी शो में रणवीर के सौतेले भाई की भूमिका निभाएंगे। बता दें, यह सीरियल रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है और कहा जाता है कि बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह से प्रेरित है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।