लाइव टीवी

Na Bole Tum Na Maine Kuch Kaha की एक्ट्रेस Aakanksha Singh को लगा झटका, बर्थडे के अगले दिन हुआ पिता का निधन

Updated Aug 01, 2021 | 00:34 IST

TV Actress Aakanksha Singh father death| आकांक्षा सिंह के पिता का निधन: अभिनेत्री आकांक्षा सिंह के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। आकांक्षा ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 

Loading ...
आकांक्षा सिंह।
मुख्य बातें
  • आकांक्षा ने अपने पिता को खो दिया है।
  • पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी। 
  • आकांक्षा को न बोले तुम ना मैंने कुछ कहा के लिए

टीवी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह कठिन दौर से गुजर रही है। आकांक्षा ने अपने पिता को खो दिया है। कलर्स टीव शो 'न बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' में अपनी एक्टिंग से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री आकांक्षा सिंह के लिए ये वक्त काफी मुश्किल भरा है। दुर्भाग्य की बात है कि अभिनेत्री आकांक्षा सिंह के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

आकांक्षा सिंह ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर कर निराशाजनक खबर साझा की। उन्होंने टूटे हुए दिल के साथ पोस्ट करते हुए लिखा-  यह सूचित करते हुए गहरा दुख हुआ कि मेरे पिता श्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने आज अंतिम सांस ली है। कृपया उन्हें और परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें। 

दुर्भाग्य की बात है कि एक्ट्रेस आकांक्षा ने कल (30 जुलाई) को अपना जन्मदिन मनाया था। वहीं आज (31 जुलाई) को उनके पिता का निधन हो गया। सोशल मीडिया पर आकांक्षा सिंह से फ्रेंड्स और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

आपको बता दें, आकांक्षा सिंह अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने 10 से अधिक नाटकों के लिए थिएटर में काम किया है इतना ही नहीं आकांक्षा की मां भी एक थिएटर आर्टिस्ट हैं। बात पर्सनल लाइफ की करें तो एक्ट्रेस ने अपने छह साल पुराने सबसे अच्छे दोस्त कुणाल सेन से जुलाई 2013 में सगाई की थी। जो कि एक मार्केटिंग पेशेवर हैं। आकांक्षा ने सालभर बाद दिसंबर 2014 को कुणाल सेन से जयपुर में पारंपरिक मारवाड़ी तरीके से शादी कर ली। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।