लाइव टीवी

करण जौहर संग काम कर रही हैं जन्नत जुबैर, क्या रणवीर सिंह- आलिया भट्ट की फिल्म में आएंगी नजर?

Updated Aug 02, 2022 | 08:16 IST

एक्ट्रेस जन्नत जुबैर हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आईं थीं। इसके बाद अब वो करण जौहर संग एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने खास फोटो शेयर की है। देखें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Jannat Zubair
मुख्य बातें
  • जन्नत जुबैर धर्मा प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम।
  • एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की ये खास फोटो।
  • जन्नत हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आईं थीं।

टेलिविजन के जाने माने एक्टर्स अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्या हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने यह जानकारी दी कि वो करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। अब एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम कर रही हैं। 

जन्नत ने शेयर की खास फोटो

खतरों के खिलाड़ी 12 की सबसे यंग कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में छोटी क्लिप शेयर की जिसमें धर्मा प्रोडक्शन का ब्लैक मग रखा दिख रहा है, जिसपर लिखा है DHARMA 2.0 इस क्लिपिंग के साथ जन्नत ने चुप रहने वाले दो इमोजी भी बनाए। जन्नत धर्मा प्रोडक्शन के किस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि वो भी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा होंगी या नहीं।

Also Read: जन्नत जुबैर को घर आते ही मिले लग्जरी गिफ्ट्स, खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग खत्म कर इंडिया लौटीं

खतरों के खिलाड़ी में आईं नजर

जन्नत हाल ही में रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 12 में नजर आई थीं, जहां वो सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं। जन्नत की खतरों के खिलाड़ी 12 की शानदार यात्रा रही है। जन्नत ने शो में मगरमच्छों से लड़ने जैसे कई खतरनाक स्टंट किए थे। यहां तक कि एक एपिसोड में जन्नत अपना फोन तक गवां देती हैं। एक टास्क के दौरान उनका फोन एक मशीन में गिरकर नष्ट हो जाता है।

Also Read: 19 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं Jannat Zubair Rehmani, सीरियल के अलावा इन चीजों से होती है कमाई

कौन हैं जन्नत जुबैर

जन्नत ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। वो शो मट्टी की बन्नो, फुलवा जैसे शो में नजर आईं। इसके बाद वो कर्मफल दाता शनि, तू आशिकी और आपके आ जाने से जैसे टीवी शो में दिखीं। जन्नत सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और उनके करोड़ों फैंस हैं। इंस्टाग्राम पर जन्नत के 43.6 मिलियन यानी 4 करोड़ 63 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।