लाइव टीवी

अफसाना खान को लगी हल्दी, फंक्शन में रंग जमाने पहूंची यह भोजपुरी एक्ट्रेस तो राखी सावंत भी थीं मौजूद

Updated Feb 18, 2022 | 23:20 IST

Afsana Khan And Saajz Haldi Ceremony: बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। आज अफसाना खान की हल्दी सेरेमनी थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Afsana Khan And Saajz Haldi Pictures
मुख्य बातें
  • अफसाना खान पर चढ़ा प्यार का रंग।
  • पंजाबी सिंगर साज से शादी करेंगी अफसाना।
  • सिंगर की हल्दी सेरेमनी में पहुंची राखी सावंत।

Afsana Khan And Saajz Haldi Ceremony Pictures: बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान (Afsana Khan) जल्दी ही जाने-माने सिंगर साज (Saajz) से शादी करने वाली हैं। अफसाना खान के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। सिंगर अफसाना खान के प्री वेडिंग फंक्शंस हल्दी सेरिमनी से शुरू हुए जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं (Afsana Khan Haldi Ceremony)। इन तस्वीरों में अफसाना खान और साज को बहुत खुश देखा जा सकता है। अफसाना खान ने इस फंक्शन के लिए पीले रंग का लहंगा कैरी किया था वहीं, साज पीले और सफेद रंग के कुर्ता पजामा में नजर आए। अफसाना खान के हल्दी सेरेमनी में रंग जमाने के लिए भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह समेत कई जाने-पहचाने सेलिब्रिटीज पहुंचे (Afsana Khan And Saajz Haldi Ceremony Pictures)। 

सबसे खूबसूरत पल

हल्दी सेरिमनी के लिए अफसाना खान और साज ने पीले रंग का आउटफिट चुना था जिसमें वह दोनों बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे। हल्दी सेरिमनी के दौरान साज अफसाना खान को किस करते हुए भी नजर आए जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

Also Read: सात जन्मों के बंधन में बंधे विक्रांत मेसी-शीतल ठाकुर, यहां देखें शादी की पहली तस्वीरें

बेहद खुश दिखीं अफसाना खान

हल्दी सेरिमनी के दौरान अफसाना खान बहुत खुश नजर आईं। वह अपने होने वाले पति साज के साथ डांस करते हुए दिखीं। बिग बॉस 15 के लिए अफसाना ने अपने शादी की डेट को टाल दिया था लेकिन अब यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

अफसाना खान और साज पर चढ़ा प्यार का रंग

अफसाना खान और साज एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए भी नजर आए। अफसाना खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में 'अफसाज की हल्दी' लिखा है।

Also Read: अगली फिल्म में फूड डिलीवरी बॉय के रोल में दिखेंगे कपिल शर्मा, इस एक्ट्रेस संग बनेगी जोड़ी

इस भोजपुरी अदाकारा ने लगाया चार चांद 

अफसाना खान और साज के हल्दी सेरिमनी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इनमें भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह भी शामिल थीं। वहीं, इस दौरान डोनल बिष्ट को भी देखा गया। 

राखी सावंत भी थीं मौजूद 

अफसाना खान के हल्दी सेरिमनी में पहुंचने के लिए राखी सावंत ने आज सुबह जल्दी फ्लाइट लिया था। इस फंक्शन के दौरान राखी सावंत को पीले रंग के लहंगे में देखा गया। इस खास मौके के लिए राखी सावंत ने डांस नंबर भी तैयार किया था। 

खास लमहें

अफसाना खान और साज अपने हल्दी सेरेमनी के दौरान रोमांटिक पोज देते हुए भी नजर आए। एक भव्य समारोह के दौरान इन दोनों की शादी होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।