लाइव टीवी

अफसाना खान ने मुंबई आकर चैनल क्रिएटिव संग की मुलाकात, क्या सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में कर रहीं वापसी?

Updated Nov 18, 2021 | 07:23 IST

Bigg Boss 15 Afsana Khan wild card entry in Salman Khan show?: सिंगर अफसाना खान ने इस खबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी किया है। हम नहीं जानते कि क्या यह इस बात का संकेत है कि वह वापस आ रही है?

Loading ...
अफसाना खान।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस के घर में होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री।
  • डोनल बिष्ट और विधि पांड्या शो में वापसी कर रही हैं।
  • अब अफसाना खआन का भी नाम चर्चा में है।

बिग बॉस 15 के मेकर्स वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने की योजना बना रहे हैं। खबर है कि डोनल बिष्ट और विधि पांड्या शो में वापसी कर रही हैं यहां तक कि दोनों को होटल में क्वारंटाइन भी कर दिया गया है। बहुमत के चलते दोनों को शो से बाहर कर दिया गया था, इस निर्णय की सभी ने निंदा की थी। कहा जा रहा है कि ये दोनों इस वीकेंड शो में वापसी करेंगी। चर्चा यह भी है कि अफसाना खान, बिग बॉस 15 के मेकर्स से मिली हैं। उन्होंने चैनल हेड और क्रिएटिव के साथ मुलाकात की। ऐसा लगता है कि उनके बिग बॉस 15 में वापस आने की 80 फीसदी संभावना है।

सिंगर अफसाना खान ने इस खबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी किया है। हम नहीं जानते कि क्या यह इस बात का संकेत है कि वह वापस आ रही है? शो से उनके बाहर होने से राजीव अदतिया काफी परेशान हो गए थे। हमने देखा था कि राजीव काफी रोए थे। लोगों ने उमर रियाज और राजीव अदतिया जैसे कुछ लोगों के साथ अफसाना खान की केमेस्ट्री को काफी पसंद कियाता। 

कुछ पोर्टल्स ने कहा था कि शो से बाहर होने के बाद उन्हें मेडीकल हेल्प की जरूरत थी। लेकिन गायिका को लगता है कि वह वापस फॉर्म में आ गई हैं। कुछ दिन पहले ही रफ्तार के साथ उनका गाना बरबाद आया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

कुछ पोर्टल्स ने कहा था कि शो से बाहर होने के बाद उन्हें मेडीकल हेल्प की जरूरत थी। लेकिन गायिका को लगता है कि वह वापस फॉर्म में आ गई हैं। कुछ दिन पहले ही रफ्तार के साथ उनका गाना बरबाद आया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

अफसाना खान को ब्रैकटाउन के बाद, उन्हें सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना और रश्मि देसाई जैसे लोगों का सपोर्ट मिला था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, उन्हें सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। अब राकेश बापट और शमिता शेट्टी घर से बाहर हो गए हैं। कुछ दिनों के लिए राकेश को फिजियोथेरेपी की आवश्यकता हुई थी जबकि अब वो एकदम ठीक हैं। अफसाना खान ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था क्योंकि वह एक एंटरटेनर थीं। उनकी गायकी को भी लोग खूब पसंद करते थे। देखते हैं अब आगे शो में क्या होता है!

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।