लाइव टीवी

पाखी ने लगाई विराट के नाम की मेहंदी, गुम है किसी के प्यार में के स्टार नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा के वेडिंग फंक्शन शुरू

Updated Nov 29, 2021 | 14:10 IST

Aishwarya Sharma Aka GHKKPM Pakhi Mehendi Ceremony photos| ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी मध्यप्रदेश में हो रही है। बाद में गुम है किसी के प्यार में का ये कपल मुंबई में अपने दोस्तों को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा...

Loading ...
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के वेडिंग फंक्शन।
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।
  • गुम है किसी के प्यार में के स्टार्स की शादी उज्जैन में हो रही है।
  • टीवी कपल शादी के बाद मुंबई में ग्रैंस रिसेप्शन पार्टी देगा।

गुम है किसी के प्यार में के स्टार ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। ऐश्वर्या शर्मा के होमटाउन उज्जैन(मध्यप्रदेश) में शादी की तैयारियां हो रही हैं। हाल ही में गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानि ऐश्वर्या के घर में हो रही मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अदाकारा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

जी हां, गुम है किसी के प्यार में के विराट और पाखी की शादी का जश्न शुरू हो गया है। रविवार देर रात ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कई सारे वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें उनके मेहंदी फंक्शन की झलक दिखाई दे रही है। 

ऐश्वर्या ने हरे रंग का स्लीवलेस सूट पहना था और वो नील के नाम की मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिखी रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में ऐश्वर्या शरमाती हुई भी नजर आ रही हैं।  दुल्हन बनने जा रहीं ऐश्वर्या इन वीडियोज के जरिए अपनी मुस्कान से फैन्स का दिल जीत रही हैं।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी मध्यप्रदेश में हो रही है। बाद में गुम है किसी के प्यार में का ये कपल मुंबई में अपने दोस्तों को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी देने की तैयारी में हैं। हालांकि ऐश्वर्या ने उज्जैन आने से पहले दोस्तों के साथ मुंबई में एक बैचलरेट पार्टी भी एन्जॉय की थी। जिसके एक्ट्रेस ने कई सारे वीडियो शेयर किए थे। 

बता दें कि ऐश्‍वर्या शर्मा के लिए सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में काफी लकी रहा। इस सीरियल ने ना केवल उन्‍हें हिट किया और पॉपुलैरिटी दी बल्कि उन्‍हें इसी सीरियल के सेट पर प्‍यार भी हुआ। ऐश्‍वर्या शर्मा एक्टर नील भट्ट से इसी सीरियल के सेट पर मिली और दोनों को प्‍यार हो गया। इस साल जनवरी में दोनों ने ऐश्वर्या के होम टाउन में रोका भी किया था।  

कौन हैं ऐश्‍वर्या शर्मा
टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा, उज्जैन से ताल्‍लुक रखती हैं। ताज्‍जुब की बात ये है कि एक्टिंग से पहले उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। ऐश्वर्या को बचपन से ही एक्‍टर बनने की चाहत थी और इस सपने को पूरा करने के लिए उन्‍होंने इंजीनियरिंग की बजाय एक्टिंग में करियर बनाने का प्रयास किया। जब ऐश्‍वर्या मुंबई आईं तो उन्‍हें सबसे पहले कलर्स के सीरियल कोड रेड में मौका मिला और इसके बाद वेब सीरीज माधुरी टॉकीज में नजर आईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।