लाइव टीवी

बिग बॉस-14 के लिए आकांक्षा पुरी ने छोड़ा विघ्नहर्ता गणेश, अब नोटिस पीरियड पर कर रहीं काम?

Updated Sep 03, 2020 | 23:49 IST

Akanksha Puri Vighnaharta Ganesh: आकांक्षा पुरी ने 31 अगस्त को मेकर्स को अपने निर्णय के बारे में सूचित कर दिया है। फिलहाल आकांक्षा नोटिस पीरियड पर काम कर रही हैं...

Loading ...
आकांक्षा पुरी।
मुख्य बातें
  • आकांक्षा पुरी पिछले तीन साल से विघ्नहर्ता गणेश शो का हिस्सा हैं।
  • अब खबर है कि आकांक्षा पुरी ने टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश छोड़ दिया है।
  • आकांक्षा को देवी पार्वती की भूमिका निभाने के लिए दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है।

आकांक्षा पुरी यानि टेलीविजन की पार्वती इन दिनों चर्चा में हैं। खबर है कि आकांक्षा पुरी ने टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश छोड़ दिया है। आकांक्षा पुरी, पिछले तीन साल से इस शो का हिस्सा हैं लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया है। अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को देवी पार्वती की भूमिका निभाने के लिए दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। हालांकि अब आकांक्षा इस शो में नजर नहीं आएंगी।

विघ्नहर्ता गणेश शो के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने 31 अगस्त को मेकर्स को अपनी तरफ से कागजात देकर निर्माताओं को अपने निर्णय के बारे में सूचित कर दिया है। फिलहाल आकांक्षा पुरी नोटिस पीरियड पर काम कर रही हैं। इतना ही नहीं सुनने में आ रहा है कि शो की शूटिंग अब एक सप्ताह के लिए रोक दी गई है। शो को लेकर क्या प्लानिंग करनी है ये फैसला करने के लिए चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच एक बैठक आयोजित की जा रही है।

बंद हो सकता है विघ्नहर्ता गणेश शो
एक अन्य सूत्र ने बताया है कि चैनल शो से खुश नहीं है और उन्होंने जाहिर तौर पर प्रोडक्शन हाउस को विघ्नहर्ता गणेश के रैपअप के लिए सूचित कर दिया है। दूसरी ओर आकांक्षा पुरी 2-3 शोज के लिए बातचीत कर रही है और उनमें से एक को जल्द से जल्द फाइनल करने वाली हैं। अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को बिग बॉस 14 का भी ऑफर किया गया है जिस पर अभी वो विचार कर रही हैं। 

पारस छाबड़ा से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रहीं आकांक्षा पुरी
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप हो चुका है। बिग बॉस के घर में ही पारस छाबड़ा ने आकांक्षा पुरी के साथ ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर कई खबरें सामने आईं। इतना ही नहीं पारस की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू भी अपने हाथ से हटवा दिया है। दोनों का रिश्ता बिग बॉस के दौरान चर्चा में आया था। ऐसे में आकांक्षा के इस साल शो में आने को लेकर ज्यादा चांस बताए जा रहे हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।