लाइव टीवी

जानिए कौन हैं कंगना रनौत के शो की कंटेस्टेंट निशा रावल, मारपीट के आरोप में पति को भिजवा चुकी है जेल

Updated Feb 22, 2022 | 12:22 IST

Kangana Ranaut Reality Show Lock Upp Contestant: कंगना रनौत रिएलिटी टीवी शो लॉक अप को होस्ट कर रही हैं। इस शो की पहली कंटेस्टेंट निशा रावल होंगी। निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा पर कई आरोप लगाए थे।

Loading ...
Nisha Rawal
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत के शो लॉक अप की पहली कंटेस्टेंट निशा रावल हैं।
  • निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।
  • निशा रावल और करण मेहरा साल 2021 में अलग हो गए थे।

Kangana Ranaut Reality Show Lock upp contestant Nisha Rawal. कंगना रनौत का पहला रिएलिटी शो लॉक अप जल्द ही ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस शो का कंसेप्ट बिग बॉस जैसा होगा। वहीं, शो की पहली कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठ गया है। लॉक अप की पहली कंटेस्टेंट निशा रावल है। निशा रावल ने साल 2021 में अपने पति करण मेहरा पर मारपीट समेत कई आरोप लगाए थे। 

निशा रावल ने अपने करियर की शुरुआत कई टीवी एड से की थी। इसके बाद वह म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई थीं। निशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म रफू चक्कर से किया था। इसके बाद वह हंसते-हंसते फिल्म में भी नजर आई थीं। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत दूरदर्शन के टीवी सीरियल आने वाला पल से की थी। इसके अलावा वह अपने पति करण मेहरा के साथ रिएलिटी शो नच बलिए के पांचवें सीजन में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने शादी मुबारक और मीत बदलेगी दुनिया की रीत में काम किया है। 

Also Read: जमानत पर छूटने के बाद बोले करण मेहरा- 'निशा ने खुद अपना सिर दीवार पर मारा, मेरे परिवार को दी गालियां'

पति पर लगाए थे आरोप 
निशा रावल ने साल 2017 में टीवी एक्टर करण मेहरा से शादी की थी। साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। इस दौरान निशा ने अपने पति पर कई तरह के आरोप लगाए थे। ई टाइम्स से बातचीत में निशा रावल ने कहा, 'साल 2014 में मुझे अबॉर्शन करवाना पड़ा था। मेरे बच्चे के दिल में तीन छेद थे। इसके बाद मैं काफी मुश्किल दौर से गुजरी। ऐसे में मुझे करण की सबसे ज्यादा जरूरत थी लेकिन, वह मेरे साथ नहीं था। साल 2016 में मैं डिप्रेशन से पीड़ित थीं। मेरी थेरेपी चल रही थी। जब भी हम शादी खत्म करना चाहते तो वह अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता था। मैं उससे अलग नहीं होना चाहती थीं।'   

करण मेहरा हुए थे गिरफ्तार
निशा रावल ने करण मेहरा पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी। 

इंडिया टुडे से बातचीत में करण मेहरा ने कहा कि निशा के भाई रोहित सेठिया बीती रात दोनों का झगड़ा सुलझाने के लिए आए थे। बाद में दोनों ने एलिमनी में रकम मांगी, जो बहुत ज्यादा थी। निशा ने अपना सिर दीवार पर दे मारा। उसने सबसे ये कहा कि मैंने उसकी ऐसी हालत की है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।