लाइव टीवी

'रामायण' में रावण के लिए अमरीश पुरी थे पहली पसंद, अरविंद त्रिवेदी को ऐसे मिला था रोल

Updated Apr 19, 2020 | 12:49 IST

Ramayan Fact: रामानंद सागर की रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का रोल निभाया था लेकिन वो इसकी पहली पसंद नहीं थे। रामायण की स्टार कास्ट चाहती थी कि अमरीश पुरी यह रोल निभाएं।

Loading ...
Arvind Trivedi and Amrish Puri
मुख्य बातें
  • रामायण में राम के रोल के लिए अमरीश पुरी थे पहली पसंद
  • रामानंद सागर की रामायण में एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था रावण का रोल
  • जानें अमरीश पुरी की जगह अरविंद त्रिवेदी को कैसे मिला था रोल

इन दिनों छोटे पर्दे पर रामानंद सागर की रामायण दिखाई जा रही है जो कि दर्शकों को उनके पुराने दिनों की याद दिलवा रहा है। इस शो को इतना देखा जा रहा है कि टीआरपी के मामले में इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल 1987 में पहली बार प्रसारित की गई रामायण के प्रसारित होने के बाद इस शो से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। 

रामायण में एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने रावण का रोल निभाया था और उन्हें इस किरदार काफी पसंद भी किया गया, लेकिन वो इस रोल की पहली पसंद नहीं थे। दरअसल शो में राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल समेत अन्य सदस्य चाहते थे कि एक्टर अमरीश पुरी इस रोल को निभाएं। उनका मानना था कि वो इस रोल के लिए परफेक्ट हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

दरअसल जब रामायण के लिए ऑडिशन चल रहे थे तब अरविंद त्रिवेदी गुजराती फिल्मों में काम करते थे। जब उन्हें पता चला कि रामायण का ऑडिशन चल रहा है तो वो गुजरात से मुंबई आए। वो केवट के रोल के लिए ऑडिशन देने आए थे लेकिन जब रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया और अरविंद को देखा तो उन्हें लगा कि रामायण के लिए रावण मिल गया। अरविंद ने बताया था कि रामानंद सागर उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ गए थे कि अरविंद रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं।  

अरविंद त्रिवेदी को देखकर रामानंद सागर को लगा कि वही रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं। इसके लिए उन्हें ऐसा शख्स चाहिए था जो ना केवल बुद्धिमान बल्कि बलवान भी हो और उन्हें यह सभी खूबियां अरविंद में नजर आईं, जिसके बाद उन्होंने इस रोल के लिए अरविंद को साइन कर लिया। रामायण में राम बने एक्टर अरुण गोविल ने भी कहा था कि वो चाहते थे कि यह रोल अमरीश पुरी निभाएं।


Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।