लाइव टीवी

Anupama Spoiler: शाह हाउस का 3 हिस्सों में हुआ बंटवारा, वनराज के साथ अनुपमा को मिली जगह तो काव्या हुई आगबबूला

Updated Jun 10, 2021 | 19:23 IST

Anupama TV Show Update Shah House Divided in Three Parts: काव्या और वनराज में झगड़े दिन-रात हो रहे हैं। अनुपमा को वनराज के लिए दुख होता था, लेकिन वह मदद नहीं कर सकती...

Loading ...
अनुपमा टीवी शो।
मुख्य बातें
  • अनुपमा को जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए आराम करना है।
  • अब अनुपमा ने योग करना शुरू किया है।
  • वनराज और काव्या की वही पुरानी लड़ाई जारी है। 

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा के आगामी एपिसोड में अब दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो की कहानी अब और इंटरेस्टिंग होती जा रही है। जैसा कि देखा गया है कि अनुपमा को ठीक होने के लिए अभी समय चाहिए। इसलिए अनुपमा को वनराज और काव्या के अलावा पूरे शाह परिवार का सपोर्ट मिला है।

अनुपमा को जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए आराम करना है। हालांकि वो सुबह जल्दी उठ जाती है और परिवार की मदद करती है। किंजल की मदद से पूजा करते हुए कुल मिलाकर एक अच्छा समय बिता रही है। अब अनुपमा ने योग करना शुरू किया है। दूसरी तरफ वनराज और काव्या की वही पुरानी लड़ाई जारी है। 

दिन-रात काव्या, वनराज में झगड़े हो रहे हैं। अनुपमा को वनराज के लिए दुख होता था, लेकिन वह मदद नहीं कर सकती क्योंकि काव्या उसकी पसंद है। 

3 हिस्सों में बांटा शाह हाउस
शादी के बाद काव्या को शाह हाउस में साथ रहना है। इधर अनुपमा ठीक हो गई है और इसलिए वे अहमदाबाद वापस चले गए। अब वनराज, काव्या की घर में एंट्री करने से पहले बापूजी एक नया ट्विस्ट लेकर आते हैं। वो सबको रोकते हैं और वनराज को उनकी शादी का तोहफा देते हैं। 

बापूजी ने घोषणा की कि उन्होंने शाह हाउस के तीन हिस्से कर दिए हैं। एक वनराज के लिए दूसरा डॉली के लिए और तीसरा हिस्सा अनुपमा के लिए बनाया है।

काव्या होगी गुस्से में आगबबूला
बापूजी के घर के बंटवारे वाले फैसला से सबको झटखा लगेगा। हालांकि अनुपमा को घर से कुछ नहीं चाहिए, लेकिन बापूजी जबरदस्ती उसे एक हिस्सा दे देते हैं। 

अनुपमा अभी भी शाह परिवार का हिस्सा है इसबार से काव्या असुरक्षित हो जाती है। इसलिए काव्या काफी गुस्से में भी आ जाती है। देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।