लाइव टीवी

TRP पर Anupamaa शो की बादशाहत जारी, वहीं बिकनी बेब्स बनीं Pandya Store की एक्ट्रेस Shiny Doshi

Updated Oct 07, 2021 | 23:42 IST

TV Newsmakers Of The Day: अनुपमा शो से लेकर सुपर डांसर शो की जज शिल्पा शेट्टी तक आज टीवी जगत में इन सितारों का बोलबाला रहा। टीवी जगत से आज यह खबरें सामने आईं हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें 
मुख्य बातें
  • कुशाल टंडन ने करण कुंद्रा की लगाई जबरदस्त क्लास।
  • अनुपमा सीरियल ने टीआरपी पर फिर किया राज।
  • सुपर डांसर 4 के फिनाले पर शिल्पा शेट्टी ने दी जानदार परफॉर्मेंस। 

TV Newsmakers Of The Day, 07 October 2021: टीवी जगत से आज कई खबरों ने लोगों का मनोरंजन किया है। कुशाल टंडन से लेकर शाइनी दोषी, शिल्पा शेट्टी और ऊर्फी जावेद तक यह टीवी सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे। अगर आप टीवी जगत की आज की खबरों से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां दिनभर की बड़ी खबरें दी गई हैं।

शिल्पा शेट्टी ने दी जानदार परफॉर्मेंस 

टीवी के पसंदीदा डांस रियलिटी शोज में से एक सुपर डांसर चैप्टर 4 अब अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। इस शो के फिनाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इस शो के कंटेस्टेंट अपनी जीत दर्ज करने के लिए एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, इस शो के जजों को भी स्पेशल परफॉर्मेंस देते हुए देखा जाएगा। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। लेटेस्ट प्रोमो में अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाई गई है। इस प्रोमो में यह देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी नीली ड्रेस में जानदार परफॉर्मेंस दे रही हैं। वह नदियो पार गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आएंगी। यह एपिसोड 9 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।

अनुपमा शो ने बरकरार रखी अपनी बादशाहत

आज 39वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई थी। इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा टीआरपी की रेस में सबसे आगे रहा। अनुपमा को कड़ी टक्कर देते हुए गुम है किसी के प्यार में शो ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं तीसरे स्थान पर इमली सीरियल रहा और चौथे पायदान पर उड़ारियां शो ने अपनी दावेदारी साबित की। टीआरपी लिस्ट के टॉप फाइव में एकता कपूर के टीवी सीरियल ने भी अपनी जगह बना ली है। एकता कपूर के सीरियल ये हैं चाहतें को पांचवा स्थान मिला है। 

बिकनी बेब्स बनीं शाइनी दोषी 

पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस शाइनी दोषी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार अपने हॉट अंदाज के लिए वह सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में शाइनी दोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसने तहलका मचा दिया है। दरअसल कुछ समय पहले ही शाइनी दोशी अपने मालदीव वकेशन से लौटी हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि शाइनी दोषी ने अपने मालदीव वकेशन के दौरान खूब मस्ती की थी। समुद्र के किनारे बिकनी बेब्स बनकर उन्होंने दिलकश पोज दिए हैं। 

शमिता शेट्टी के समर्थन में आगे आए कुशाल टंडन

जबसे करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को आंटी कहकर बुलाया है तब से कई कलाकार करण कुंद्रा को करारा जवाब दे रहे हैं। पहले नेहा भसीन ने शमिता शेट्टी का साथ दिया था अब शमिता शेट्टी के सपोर्ट में कुशाल टंडन खड़े हो गए हैं। अपने टि्वटर हैंडल पर कुशाल टंडन ने करण कुंद्रा को करारा जवाब दिया है। शमिता शेट्टी का साथ देते हुए उन्होंने प्रतीक सहजपाल के लिए भी स्टैंड लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उर्फी जावेद का बोल्ड लुक

अपने बोल्ड लुक से एक बार फिर ऊर्फी जावेद ने सुर्खियां बटोर ली हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऊर्फी जावेद ने रुमाल से भी छोटा टॉप पहना है। उर्फी जावेद के इस बोल्ड लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऊर्फी जावेद अपने लुक की वजह से ट्रोल हुई हों।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।