लाइव टीवी

Arjit Taneja Facts: जानिए कौन हैं कुमकुम भाग्य के एक्टर अर्जित तनेजा, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को कर रहे हैं डेट

Arijit Taneja, Mrunal Thakur
Updated Aug 03, 2021 | 13:14 IST

Who is Arjit Taneja: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य के एक्टर अर्जित तनेजा बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं। जानिए अर्जित तनेजा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें....

Loading ...
Arijit Taneja, Mrunal ThakurArijit Taneja, Mrunal Thakur
Arijit Taneja, Mrunal Thakur
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और अर्जित तनेजा के लिंक अप की खबरें सुर्खियों में हैं।
  • अर्जित तनेजा टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आए थे।
  • अर्जित तनेजा ने इस सीरियल में पूरब खन्ना के किरदार में नजर आए थे।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य के एक्टर अर्जित तनेजा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। अर्जित तनेजा ने मृणाल ठाकुर के लिए सोशल मीडिया पर बर्थडे नोट लिखा था। इसके रिप्लाई देते हुए मृणाल ने लिखा- लव यू।

अर्जित तनेजा और मृणाल ठाकुर की पहली मुलाकात टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य की शूटिंग के दौरान हुई थी। शो में अर्जित और मृणाल ठाकुर लीड एक्टर्स थे। इस दौरान दोनों की केमेस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। अर्जित तनेजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में टीवी शो वी द सीरियल से की थी। इस सीरियल में उन्होंने करण कुंद्रा के बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभाया था। 

FormerKumkumBhagyaactorArjitTanejatestspositiveforCOVID-19cautionseveryone,says&amp#39Don&amp#39tletyourguarddown&amp#39-TimesofIndia

कलीरें में किया काम
अर्जित तनेजा ने साल 2014 में टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में पूरब खन्ना का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह सीरियल प्यार को हो जाने दो में बिलाल खान के रोल  में नजर आए थे। अर्जित ने जी टीवी के शो कलीरें में काम किया था। मई 2018 में वह सना सईद, अदा खान और करण जोटवानी के साथ सीरियल जजबात में शामिल हुए थे। इसके अलावा उन्होंने  बहू बेगम शो भोपाल के नवाब का किरदार निभाया था।    

इंडोनेशिया शो में थे हिस्सा
अर्जित रिएलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला और बॉक्स ऑफिस क्रिकेट लीग का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली से की है। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए किया है। साल 2010 में उन्होंने  मॉडलिंग एजेंसी ज्वाइन की थी।

मृणाल ठाकुर और अर्जित तनेजा साल 2017 में इंडोनेशियाई शो नादिन का हिस्सा बने थे। हालांकि, लिंक अप की खबरों को दोनों ने ही खारिज किया था। अर्जित ने कहा- 'हम दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।