लाइव टीवी

अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर पर आया परिवार का बयान, खुद रामायण के रावण ने भी दी सफाई

Updated May 04, 2020 | 15:28 IST

Ramayan's Ravan Death Rumour: रामायण के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है! सोशल मीडिया पर ये रिपोर्ट काफी वायरल हो रही है। जानिए क्या है इस खबर की सच्चाई....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अरविंद त्रिवेदी।
मुख्य बातें
  • रामायण के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी को लेकर एक खबर खूब वायरल हो रही है।
  • वायरल रिपोर्ट को देखकर अरविंद के फैन्स और फैमिली काफी शॉक्ड हो गए हैं।
  • इस रिपोर्ट में अरविंद त्रिवेदी के निधन का दावा किया जा रहा है।

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इसी बीच अब छोटे परदे के एक फेमस स्टार को लेकर ऐसी ही खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रामायण के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर ये रिपोर्ट्स काफी वायरल हो रही है और अरविंद के फैन्स ये देखकर शॉक्ड हो गए हैं। हालांकि हम आपको बता दें, घबराने की कोई बात नहीं है ये सिर्फ और सिर्फ अफवाहें हैं। 
जी हां, रामायण के स्टार अरविंद त्रिवेदी स्वस्थ्य और एकदम ठीक हैं। ये सब सिर्फ अफवाहें हैं जो कि सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। इन खबरों पर खुद अरविंद त्रिवेदी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय सर्वजन, लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएं। धन्यवाद।'


अरविंद त्रिवेदी के एक फैमली मेंबर ने भी इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने लिखा, 'डियर ऑल मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश ठीक और सुरक्षित हैं। गुजारिश है कि इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं, धन्यवाद।' 


रामायण में ऐसे मिला था रावण का रोल
रामानंद सागर ने रावण के किरदार के लिए करीब 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया था। जब ऑडिशन के लिए गुजराती फिल्मों के स्टार अरविंद त्र‍िवेदी आए और उन्‍होंने अपना हुनर दिखाया तो वो फाइनल हो गए। रामानंद सागर ने वहीं ऐलान कर दिया कि तुम रावण बनोगे। अरविंद त्रिवेदी रामायण के अलावा विक्रम और बेताल जैसे सीरियल में भी काम किया है। वहीं उन्‍होंने गुजराती और हिंदी की करीब 250 फिल्मों में काम किया है।

सांसद रह चुके अरविंद त्रिवेदी
अरविंद मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुकात रखते हैं लेकिन उनका जीवन गुजरात में बीता है। असल ज‍िंदगी में भगवान राम के अनन्‍य भक्‍त हैं और राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। अरविंद त्रिवेदी साल 1991 में गुजरात के साबरगाठा जिले से सांसद चुने गए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।