लाइव टीवी

पैसे खत्म होने पर अस्पताल से घर लौटे ससुराल सिमर का एक्टर Ashiesh Roy, जैसे-तैसे भरा 2 लाख का बिल

Updated Jun 09, 2020 | 19:20 IST

TV Actor Ashiesh Roy Discharged From Hospital: एक्टर आशीष रॉय की मदद के लिए दिल्ली के कुछ स्टूडेंट्स ने उनके खाते में पैसे डलवाए थे लेकिन वो इलाज के हिसाब से पूरे नहीं हैं...

Loading ...
आशीष रॉय।
मुख्य बातें
  • आशीष रॉय लंबे टाइम से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुजर रहे हैं।
  • आशीष को मुंबई स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • फिलहाल आशीष अपने अस्पताल से अपने घर लौट आए हैं।

टीवी अभिनेता और ससुराल सिमर का फेम आशीष रॉय लंबे टाइम से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुजर रहे हैं। इसी वजह से आशीष को मुंबई स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले महीने आशीष रॉय के शरीर में पानी भरने के कारण और उनका डायलिसिस चल रहा था। ऐसे में उन्होंने फेसबुक पर अपने दोस्तों और फैन्स से आर्थिक मदद मांगी थी। 
दिल्ली के कुछ स्टूडेंट्स ने उनके खाते में पैसे डलवाए थे लेकिन वो जरूरत के हिसाब से कम थे। यहां तक कि आशीष मदद के लिए अपने दोस्त सूरज थापर के जरिए सलमान खान तक भी पहुंचने की कोशिश रहे थे। हालांकि अब तक उनको मदद मिल नहीं सकी है और फिलहाल टीवी अभिनेता अस्पताल से अपने घर वापस आ गए हैं।


हाउस हेल्पर रख रहा आशीष का ख्याल 
आशीष रॉय अभी अपने घर में हैं और बहुत कमजोर महसूस कर रहे हैं। हालांकि घर में उनकी मदद के लिए एक हाउस हेल्पर है जो कि आशीष की देखरेख कर रहा है। फ्लाइट अभी सही तरीके से ना चलने के कारण आशीष की बहन उनके पास नहीं आ सकी हैं। 


इस वजह से अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
अभिनेता आशीष रॉय को पैसों की कमी के चलते अस्पताल से डिस्चार्ज लेना पड़ा। 24 मई को आशीष हॉस्पिटल से घर आ गए थे। उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं बचे थे और बिल भी 2 लाख का बन चुका था। आशीष रॉय ने जैसे-तैसे हॉस्पिटल का बिल भरा। अभी उनका 2 महीने और इलाज चलना है। आशीष रॉय एक दिन छोड़कर हॉस्पिटल जाते हैं। जहां उन्हें 3 घंटे के डायलिसिस के 2 हजार रुपए देने पड़ते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।