लाइव टीवी

Asim Riaz Nude Photoshoot: अब असीम रियाज ने शेयर की अपनी न्यूड फोटोज, तस्वीरें देख फैंस बोले- 'रणवीर भईया ने सबको...'

Updated Aug 01, 2022 | 12:43 IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बाद अब असीम रियाज ने सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटोज शेयर की हैं। उनकी फोटोज पर कमेंट कर यूजर्स रणवीर सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। देखें यूजर्स ने किए कैसे कमेंट्स।

Loading ...
Asim Riaz Shares His Nude Photos
मुख्य बातें
  • अब असीम रियाज ने शेयर की अपनी न्यूड तस्वीरें।
  • असीम की ये फोटोज साल 2017 की हैं।
  • असीम की फोटोज पर कमेंट कर यूजर्स रणवीर सिंह को ट्रोल कर रहे हैं।

बिग बॉस फेम असीम रियाज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और उनके फैंस जानते हैं कि वो फिटनेस फ्रीक हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ऐसी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की जिनके चलते वो चर्चा में आ गए हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। 

असीम रियाज ने शेयर की तस्वीरें

असीम रियाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो शर्टलेस हैं साथ ही उन्होंने अपनी डेनिम के काफी नीचे कर फोटोशूट करवाया है। इसके बाद फैंस उनकी फोटो पर कमेंट कर रणवीर सिंह को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, 'रणवीर भईया ने सबको बिगाड़ दिया।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रणवीर सिंह पार्ट 2' वहीं ऐसे यूजर्स की भी कमी नहीं जिन्होंने कमेंट कर उन्हें कॉपी कैट बता दिया। लेकिन बता दें कि असीम की ये फोटो साल 2017 की है। 

Also Read: तीन घंटे तक चला था Ranveer Singh का न्यूड फोटोशूट, फोटोग्राफर ने बताया ऐसी थी एक्टर की हालत

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

मालूम हो कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन फोटोज को लेकर वो चर्चा में आ गए। इतना ही नहीं महिलाओं की भावनाएं आहत करने के लिए उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने लिखा, 'रणवीर सिंह को भारतीय संस्कृति की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। इसके अलावा वह भारत और विदेश में रह रहे लोगों के बारे में भी नहीं सोचते हैं। वह केवल भारत की संस्कृति और परंपरा  को खत्म कर करोड़ों रुपये कमाना चाहते हैं। हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप सोसाइटी में न्यूड घूमे। भारत में एक्टर को नायक कहते हैं और उनके स्टाइल को कई लोग फॉलो करते हैं। देश के कई हिस्सों में उनको भगवान मानकर पूजा तक जाता है।' 

Also Read: सगाई पार्टी में Shehnaaz Gill ने किया डांस, Asim Riaz ने लिखा- 'लोग कितनी जल्दी आगे बढ़ जाते हैं'

वर्कफ्रंट

असीम रियाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'अब किस बरबाद करोगे', नाइट्स एन फाइट्स जैसे अन्य कई हिट ट्रैक दे चुके हैं। इसके अलावा, असीम और हिमांशी ने 'पिंजारा' और 'गवारा नहीं' जैसे कई म्यूजिक वीडियोज में अभिनय किया, जो उनके प्रशंसकों के बीच हिट रहे। बता दें कि इंस्टाग्राम पर असीम के 5.7 मिलियन यानी 57 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।