लाइव टीवी

Kushal Punjabi Suicide: कुशल पंजाबी की वाइफ ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पति को कहा लापरवाह पिता

Updated Jan 04, 2020 | 19:26 IST

Kushal Punjabi, Audrey Dolhen relationship: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत से हर कोई सदमे में हैं। कुशल की वाइफ ऑड्रे के बीच काफी वक्त से अनबन चल रही थीं। अब कुशल की वाइफ ने कई खुलासे किए हैं।

Loading ...
Kushal Punjabi, Audrey Dolhen
मुख्य बातें
  • कुशल पंजाबी की आत्महत्या से टीवी जगत सन्न है।
  • कुशल पंजाबी की पर्सनल लाइफ बहुत परेशानियों से गुजर रही थी।
  • कुशल की वाइफ ऑड्रे ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई. टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की आत्महत्या से पूरी टीवी इंडस्ट्री सन्न रह गई है। कुशल पंजाबी की मौत की वजह उनकी पर्सनल लाइफ बताई जा रही है। कुशल और उनकी वाइफ ऑड्रे डोल्हन के बीच काफी अनबन चल रही थी। अब ऑड्रे ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

एक वेबसाइट से बातचीत में ऑड्रे ने कहा- 'मैं नहीं समझ पा रही हूं कि मुझे क्यों दोष दिया जा रहा है। हमारे रिश्ते में कुशल असफल रहे थे। वह अपने परिवार के बारे में भी सीरियस नहीं थे। उन्हें अपने बच्चे के भविष्य की भी चिंता नहीं थी।'  

बकौल ऑड्रे- 'कुशल एक लापरवाह पिता थे। मैंने अपने बेटे कियान को कभी भी पिता से बात करने के लिए नहीं रोका था। मैंने उसे अपने साथ शंघाई (चीन) में सेटल होने के लिए बुलाया था। हालांकि, उन्हें इसमें बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थीं। मैं उसका सारा खर्च उठा रही थी' 

अंतिम संस्कार में पहुंची थीं वाइफ
ऑड्रे कुशल पंजाबी के अंतिम संस्कार में भी पहुंची थीं। हालांकि, कैमरे से नजर बचाने के लिए उन्होंने अपना चेहरा दुपट्टे से ढका हुआ था। हालांकि, वह मीडिया से बचते हुए सीधे अपनी कार में बैठ गई थीं। गौरतलब है कि कुशल पंजाबी के दोस्त चेतन हंसराज ने कहा था कि कौशल अपनी वाइफ से तलाक के बाद डिप्रेशन में चले गए थे।

आपको बता दें कि कुशल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि  क‍िसी को भी उनकी मौत का जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जाए। इसके अलावा कुशल पंजाबी ने लिखा था क‍ि उनकी जायदाद और दूसरे एसेट में से आधे उनके पेरेंट्स और बहन में बराबर बांट द‍िए जाएं। वहीं बाकी 50 प्रतिशत प्रॉपर्टी को उन्‍होंने अपने तीन साल के बेटे क‍ियान के नाम    

दीपिका पादुकोण ने कही ये बात 
कुशल पंजाबी की मौत पर दीपिका पादुकोण ने भी रिएक्ट किया है। दीपिका पादुकोण ने कहा कि मैंने कई लोगों को ये कहते हुए सुना कि उसकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी चल रही थी। इसके अलावा उसकी मौत का कारण पर्सनल था।

दीपिका कहती हैं- इनमें से कोई भी चीज मायने नहीं रखती है। आपको कौन सी चीज परेशान करती है, ये खुद आपको भी पता नहीं होता है। शायद वह कुछ ऐसी चीजें कर रहे होंगे जिसके बारे में उनके करीबियों को भी पता नहीं होगा। कुशल इसे छिपाने में कामयाब रहे।    
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।