लाइव टीवी

Bade Acche Lagte Hain 2: राम कपूर और साक्षी तंवर रिप्‍लेस, अब बनेगी Divyanka Tripathi- Nakuul Mehta की जोड़ी

Updated Jul 03, 2021 | 19:36 IST

Bade Acche Lagte Hain 2: टीवी के लोकप्रिय और सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले सीरियल्‍स की जब बात होती है तो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Acche Lagte Hain) का नाम जरूर शामिल होता है।

Loading ...
Divyanka Tripathi and Nakuul Mehta will play lead role
मुख्य बातें
  • इस सीरियल के नए सीजन (Bade Acche Lagte Hain 2) को लेकर अपडेट आई है।
  • एक रिपोर्ट में मानें तो सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन जल्‍द आने वाला है।
  • मेकर्स ने इस सीरियल के ल‍िए दिव्‍यांका त्रिपाठी और नकुल मेहता को फाइनल किया है।

Bade Acche Lagte Hain 2: टीवी के लोकप्रिय और सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले सीरियल्‍स की जब बात होती है तो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Acche Lagte Hain) का नाम जरूर शामिल होता है। एकता कपूर के इस सीरियल की कहानी दीपिका बाजपेयी ने बेहद खूबसूरती से लिखी थी और इसे अभिनेता राम कपूर और साक्षी तंवर पर शानदार तरीके से फ‍िल्‍माया गया था। 30 मई 2011 से लेकर 19 जुलाई 2014 के बीच यह सीरियल सोनी टीवी पर ऑन एयर हुआ था। लंबे समय तक इस सीरियल ने दर्शकों के द‍िलों पर राज किया था, वहीं राम कपूर और साक्षी को कपल के रूप में खासा पसंद किया गया था। ये वही सीरियल है जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच रोमांटिक मूमेंट फ‍िल्‍माया गया था।    

अब इस सीरियल के नए सीजन (Bade Acche Lagte Hain 2) को लेकर अपडेट आई है। जानकारी मिली थी कि एकता कपूर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के सीक्वल बनाने जा रही हैं। इस बारे में स्पॉटबाय ई की एक रिपोर्ट में मानें तो सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन जल्‍द आने वाला है। मेकर्स ने नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन में राम कपूर और साक्षी तंवर की जगह टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी और नकुल मेहता (Nakuul Mehta And Divyanka Tripathi) की जोड़ी नजर आने वाली है। 

दावा है कि मेकर्स ने दिव्‍यांका त्रिपाठी को इस सीरियल के लिए फाइनल कर लिया है। वहीं नकुल मेहता से भी राम कपूर वाले रोल के लिए बातचीत फाइनल हो चुकी है। हालांकि नकुल मेहता मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स राम के किरदार के लिए करण पटेल को लेना चाहते थे।करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी इससे पहले सीरियल ये है मोहब्बतें में साथ काम कर चुके हैं। मेकर्स करण और दिव्‍यांका की जुगलबंदी को इस सीरियल में भी लाना चाहते थे। 

बता दें कि नकुल मेहता और दिव्यांका त्रिपाठी ने कभी भी साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है। यह पहला मौका होगा जब ये दोनों सितारे साथ नजर आएंगे। कुल मेहता भी सीरियल इश्कबाज के बाद से टीवी की दुनिया से दूर हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी का टीवी शो ये है मोहब्बतें साल 2019 में ऑफ एयर हो गया था। अब दोनों सितारे एक फ्रेश सीरियल में नए तरह से सामने आने को तैयार हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।