लाइव टीवी

BALH 2 Review: मिस कर गए हैं Bade Achhe Lagte Hain 2 के एपिसोड? यहां 5 प्‍वाइंट में जानें अब तक की पूरी कहानी

Updated Sep 04, 2021 | 13:35 IST

Bade Achhe Lagte hai 2 दर्शकों को दोबारा एंटरटेन कर रहा है। जानें सीजन-2 में कैसी है राम और प्रिया की केमेस्ट्री? पढ़ें टीवी सीरियल का एक हफ्ते का रिव्यू...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Bade Achhe Lagte hai 2 serival
मुख्य बातें
  • दिशा परमार और नकुल मेहता की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं दर्शक
  • बड़े अच्छे लगते हैं 2 से है दर्शकों को काफी उम्‍मीदें
  • शो में प्रिया और राम अपने व्‍यक्तित्‍व की दिखाते हैं झलक

Bade Achhe Lagte hai 2 review: टीवी का पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं का सीजन 2 आ चुका है। दर्शकों को इसका  बेसब्री से इंतजार था। हर कोई इसमें  पहले सीजन में अभिनय करने वाले राम कपूर और साक्षी तंवर जैसी केमिस्ट्री दोबारा देखना चाहते थे। उनकी इसी उम्‍मीद पर खरा उतरते की कोशिश में नकुल मेहता और दिशा परमार छोटे पर्दे पर साथ नजर आएं। शो के पहले ही एपिसोड में रोमांस की पिछली झलक देखने को मिली। अगर आप किसी वजह से अभी तक इस डेली सोप के एपिसोड नहीं देख पाए हैं, तो हम आपको बताएंगे अब तक की पूरी कहानी। 

नए ट्विस्ट के साथ पेश की गई कहानी 

बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 में मूल कहानी को एक नए ट्विस्ट् के साथ पेश किया गया है।  इस बार, अमीर बिजनेस टाइकून राम को एक डाई हार्ड रोमांटिक व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जिसे बारिश बेहद पसंद है। वह अपने परिवार से काफी लगाव रखता है। वहीं दूसरी ओर प्रिया एक बहुत ही व्यावहारिक महिला के तौर पर नजर आती है। 

बीती यादों से शुरू होता है सफर 

बड़े अच्छे लगते हैं 2 की कहानी बीती यादों से शुरू होता है। इसमें राम अपनी पूर्व  प्रेमिका वेदिका के साथ बिताए पलों को याद करता है और बारिश से अपने लगाव के बारे में बताता है। जबकि इसके ठीक उलट प्रिया बारिश को रोमांटिक एहसास बताने वालों की सोच पर हैरानी जताती है। शो के पहले एपिसोड में राम और प्रिया अपने किरदारों के बारे में बताते नजर आते हैं, जिससे दर्शक उनसे दोबारा जुड़ सके। 

छोटी बहन की सगाई के दिन मिलती है बड़ी डील

बीती बातों को याद करते हुए एक साल बाद राम की छोटी बहन शिवी की सगाई का दिन आता है। इसी दिन राम को एक बहुत बड़ी बिजनेस डील हाथ लगती है। चूंकि वह एक कामयाब बिजनेसमैन है तो वह इस डील को हाथ से जाने नहीं देना चाहता। वह कम वक्‍त होते हुए भी बखूबी से अपने सभी कामों को निपटाता है और कामयाबी हासिल करता है।

खाने से है बेहद लगाव

राम को खाने से बेहद लगाव है। वह हर समय खाते हुए नजर आता है। इसीलिए वह अपने साथ दवाइयों का पिटारा भी साथ रखता है। इसके अलावा वह अपने परिवार से बहुत प्‍यार करता है। उनके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। इसीलिए वह अपनी बहन की सगाई को खास बनाने की पूरी कोशिश करता नजर आता है। 

प्रिया का दिखा बेबाक अंदाज 

अब तक शो में राम जहां रोमांस से भरपूर, परिवार को लेकर संजीदा और इमोशनल दिखें, वहीं इसके विपरीत प्रिया काफी प्रैक्टिकल नजर आईं। वह बेबाक तरीके से अपनी बातों को रखती हैं। प्‍यार को लेकर वह इमोशन में नहीं बहती हैं। यही वजह है कि जब लोग मुंबई की बारिश को रोमांटिक बताते हैं तो उन्‍हें ये बात हजम नहीं होती है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।