लाइव टीवी

भाबीजी घर पर है की TRP को शिल्पा शिंदे के जाते ही लगा था झटका, आसिफ शेख ने बताई अंदर की बात- 'हिल गए थे सब'

Updated May 30, 2021 | 15:54 IST

Bhabhi Ji Ghar Par Hai: शिल्पा शिंदे जिनको अंगूरी भाभी के नाम से आज भी जाना जाता है। जब वो भाबीजी घर पर है शो छोड़कर गईं तब सबसे ज्यादा विभूति परेशान हुए थे और उनको बड़ा झटका भी लगा था।

Loading ...
आसिफ शेख और शिल्पा शिंदे।
मुख्य बातें
  • विभूति की फेवरेट फीमेल को-स्टार थीं अंगूरी।
  • अंगूरी के जाने के बाद विभूति को सबसे बड़ा झटका लगा था।
  • दर्शकों की शो में पसंदीदा थीं अंगूरी।

भाबीजी घर पर है के आसिफ शेख जिनको विभूति नारायण त्रिपाठी के नाम से जाना जाता है मैं अभी तक के सबसे फेमस कैरेक्टर हैं। उन्होंने इस शो को लगभग 6 साल दिए हैं और आगे भी देते रहेंगे। वह दर्शकों को हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और हमेशा अपने मजाक से फैंस का दिल जीत लेते हैं। शिल्पा शिंदे जिनको अंगूरी भाभी के नाम से जाना जाता है जब शो छोड़ कर गईं तब सबसे ज्यादा विभूति परेशान हुए थे और उनको बहुत बड़ा झटका भी लगा।

आसिफ शेख ने काफी चैनल्स के साथ यह शेयर भी किया साथ ही उनके जाने के बाद शो में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। झटका लगने के बाद भी सभी ने अपना काम बहुत बखूबी निभाया और अपने किरदार को बहुत ही अच्छे से दर्शाते रहे। भाभी जी आसिफ शेख की अभी तक की फेवरेट फीमेल को-स्टार रही हैं।

जब शिल्पा ने यह शो छोड़ने की बात कही थी तब सभी लोग एक बड़े झटके में थे। लेकिन हम सभी यह जानते हैं कि किसी के जाने से चीज रूकती नहीं हैं और खास तौर पर यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में। आसिफ शेख बताते हैं कि शिल्पा के जाने के बाद सभी को यह पता था कि इस शो की टीआरपी एक बार जरूर नीचे गिरेगी इसलिए सभी ने कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी थी।

शिल्पा को ज्यादातर लोग पसंद करते थे क्योंकि उसका करेक्टर सबसे अलग था और यह लगता था कि लोग उनके शो छोड़ने के बाद यह नाटक फिर से नहीं देखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ यह शो वैसा ही चला। अब शुभांगी अत्रे ने ये किरदार निभा रही हैं और उन्होंने भी इसको बेहद अच्छे से निभाया और दर्शकों का दोबारा से दिल जीत लिया। शुभांगी अत्रे पिछले पांच साल से लगातार इस शो में बनी हुई हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

आसिफ शेख ने इस दौरान सौम्या टंडन के बारे में भी बात की। जो कि सीरियल में गोरी मैम का किरदार निभाती री हैं। आसिफ शेख बताते हैं कि मुझे उनके साथ भी काम करना बेहद पसंद है क्योंकि उनके आने से पहले अंगूरी भाभी ने अपने 'सही पकड़े हैं' लाइन से सभी का दिल जीता हुआ था तो यह उसके लिए काफी कठिन था सभी को अपनी तरफ आकर्षित करना। वह अपना कैरेक्टर बखूबी निभाती रहीं और हम दोनों ने अपने किरदार में काफी चीजें भी ऐड करीं, जिससे वह और थोड़ा अलग यूनिक लगे। उनका कियदर कुछ ऐसा रहा कि वह विभूति पर गुस्सा भी करतीं लेकिन उसको प्यार भी करती। इसलिए हम दोनों ने ही अपने कैरेक्टर पर काफी मेहनत की है। सौम्या काफी बुद्धिमान, सुंदर और काफी अच्छी कलाकार भी हैं। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।