लाइव टीवी

Bharti Singh को दुनिया में नहीं लानी चाहती थीं उनकी मां, पिता की मौत के बाद गरीबी में गुजरा है बचपन

Updated Nov 22, 2020 | 10:47 IST

Bharti Singh Arrested: भारती सिंह को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। भारती का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। जब वह दो साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। जानिए भारती की लाइफ के Facts...

Loading ...
Bharti Singh
मुख्य बातें
  • भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • भारती सिंह का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था।
  • भारती सिंह जब दो साल की थीं तो उनकी मम्मी का निधन हो गया था।

मुंबई. कॉमेडियन, होस्ट और एक्ट्रेस भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। भारती का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। यही नहीं, उनकी मां उन्हें इस दुनिया में भी लाना नहीं चाहती थीं। 

भारती सिंह का जन्म पंजाब के शहर अमृतसर में हुआ था। भारती ने कई शो में जिक्र किया था कि जब वह अपनी मम्मी के गर्भ पर थीं तो उनकी मां उन्हें खत्म करना चाहती थी। भारती की मम्मी पैरों के बल बैठ जाया करती थीं।  

भारती के मुताबिक उनकी मां ने कई दवा का सहारा भी लिया था। हालांकि, जब भारती का जन्म हुआ था तो उनकी मम्मी ने बेहद अच्छे ढंग से परवरिश की थी। भारती जब महज दो साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। 

घरों में काम करती थीं मां 
भारती सिंह के पिता के निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनकी मम्मी के कंधों पर आ गई थीं। अमर उजाला से बातचीत में बताया था कि- ' मेरी मां दूसरों के घर खाना बनाने जाती थीं। मैं भी  कभी-कभी उनके साथ जाती थीं।

भारती ने कहा कि दूसरों के घर जाकर मैंने लोगों का घर, किचन और फ्रिज देखती थी। मैं सोचती थी कि हमारा भी कही ऐसा घर हो पाएगा। मुझसे मेरी मां हमेशा कहती थी कि मेहनत करना कभ मत छोड़ना। 

साल 2017 में की शादी
भारती सिंह ने साल 2017 में  हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। दोनों कुछ साल पहले ही डेट कर रहा है। हर्ष कॉमेडी सर्कस के राइटर रह चुके हैं। भारती ने कहा कि मुझे लगता था कि एक मोटी लड़की से शादी कौन करेगा। हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया। 

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भारती को 10 हजार रुपए जुर्माना या छह महीने की सजा हो सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।