लाइव टीवी

Birthday: कोख में मारना चाहती थीं मां, रिश्तेदारों ने किया था बायकॉट, संघर्षों से भरी है Bharti Singh की लाइफ

Updated Jul 03, 2021 | 11:31 IST

Bharti Singh Birthday: कॉमेडियन भारती सिंह आज यानी 3 जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं। भारती सिंह आज जिस मुकाम में पहुंची हैं उसके लिए काफी मेहनत की है। भारती सिंह के रिश्तेदारों ने उन्हें बायकॉट कर दिया था।

Loading ...
Bharti Singh
मुख्य बातें
  • भारती सिंह 3 जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • भारती सिंह का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था।
  • भारती सिंह का रिश्तेदारों ने बायकॉट कर दिया था।

मुंबई. टीवी की पहली फीमेल कॉमेडियन भारती सिंह 3 जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं। पंजाब के अमृतसर में जन्मीं भारती सिंह का बचपन  बेहद गरीबी में गुजरा था। उनके मां-बाप कोख में ही उन्हें मारना चाहते थे। यही नहीं, जब भारती सिंह ने कॉमेडियन बनने की ठानी तो उनके घरवालों ने उनका बायकॉट तक कर दिया था। 

भारती सिंह जब दो साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। कॉमेडियन ने कुछ शो में बताया कि जब वह अपनी मां की कोख में थीं तो उनकी मां पैरों के बल बैठ जाती थीं। इसके अलावा वह दवाओं का भी सहारा लिया करती थीं। पिता के निधन के बाद उनकी मम्मी ने बतौर सिंगल मदर उनकी परवरिश की थी। भारती ने बताया था कि उनकी मां लोगों के घर जाकर खाना पकाया करती थीं। वह भी अपनी मम्मी के साथ दूसरों के घर जाया करती थीं।   

रिश्तेदारों ने कर दिया था बायकॉट 
रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में भारती सिंह ने बताया, 'मैं रिएलिटी शो में चुन ली गई थी और मुंबई आने की तैयारी कर रही थी। रिश्तेदारों ने हमारा बायकॉट कर दिया था। बकौल भारती, 'वे कहते थे कि इसके पिता नहीं है, ये क्या काम करती हैं? ये लोगों को हंसाती हैं। इसकी शादी नहीं होगी। हम जानते हैं कि मुंबई में लड़कियां किस तरह से सफल होती है। मेरी मां एक सिंगल मदर थीं, जब दो साल की थीं तो पिता का निधन हो गया।' 

ड्रग्स केस के कारण हुआ विवाद 
भारती सिंह साल 2020 में ड्रग्स केस के कारण विवादों में रही थीं।  नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ के दौरान एक ड्रग पैडलर ने कॉमेडियन भारती और हर्ष का नाम लिया था। एनसीबी ने  भारती और हर्ष के घर और ऑफिस पर रेड की थीं, जहां से  86.5 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ था। 

हर्ष और भारती पर पर धारा 20(b)(ii)(A) और एनडीपीएस 1985 के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों को मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत ने जमानत दे दी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।