लाइव टीवी

TikTok Video में दिखा भारती सिंह का भीम अवतार, मोटापे के साथ किया फनी डांस

Updated Dec 04, 2019 | 20:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bharti Singh Tik Tok Funny Video: टिकटॉक वीडियो में भारती सिंह अपना बड़ा सा टमी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फनी स्टाइल में डांस करते हुए भारती काफी क्यूट दिख रही हैं....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भारती सिंह।
मुख्य बातें
  • भारती सिंह ने अपने फैन्स के लिए एक नया टिकटॉक वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में भारती भीम बनकर फनी डांस करती नजर आ रही हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर अपने फनी वीडियोज से फैन्स का दिल जीतती रहती हैं। वो लगातार दर्शकों के लिए नए-नए वीडियोज पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक नया टिकटॉक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती भीम बनी दिख रही हैं। भारती सिंह ने टिकटॉक वीडियो में कार्टून शो भीम का थीम म्यूजिक लिया हुआ है। बैकग्राउंड में चल रहे इस म्यूजिक पर भारती रेड कलर की पोल्का ड्रेस पहनकर फनी डांस करती नजर आ रही हैं।
टिकटॉक वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे भारती अपना बड़ा सा टमी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फनी स्टाइल में डांस करते हुए भारती काफी क्यूट दिख रही हैं। भारती ने टिकटॉक वीडियो का कैप्शन भी बिगबैली दिया है। उनके फैन्स भी बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं। 


भारती सिंह का टिकटॉक अकाउंट ऐसे ही कई फनी वीडियोज से भरा हुआ है। उनका एक पुराना टिकटॉक वीडियो भी खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में भारती अपने को-स्टार कीकू शारदा के गेटअप में नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट पैंट के साथ एंटीना जैसी खड़े रहने वाली पोनीटेल बनाई है और टिकटॉक वीडियो में जबरदस्त एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। 

भारती ने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ भी कई टिकटॉक वीडियोज बनाए हुए हैं। इसमें दोनों साथ मिलकर कभी रोमांटिक डांस तो कभी फनी एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।