लाइव टीवी

'हुनरबाज' में भारती सिंह ने दिखाई बेटे की झलक, बोलीं- मामू करण जौहर तुम्हें करेंगे लॉन्च

Updated Apr 14, 2022 | 15:41 IST

भारती सिंह हाल ही में रिएलिटी शो हुनरबाज में अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ नजर आईं, यहां वो वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी थीं। भारती के बेटे को करण जौहर ने 'लकड़ी की काठी' गाना गाकर सुनाया। इसके बाद भारती अपने बेटे से कहती दिखीं कि मामू (करण जौहर) तुम्हें लॉन्च करेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Karan Johar and Bharti Singh
मुख्य बातें
  • रिएलिटी शो हनुरबाज में दिखीं कॉमेडियन भारती सिंह।
  • वीडियो कॉल से जुड़ी भारती सिंह ने शो में दिखाई बेटे की झलक।
  • भारती सिंह बेटे को बोलीं- मामू करण जौहर ही तुम्हें लॉन्च करेंगे।

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं और इन दिनों मेटरनिटी लीव पर हैं। भारती अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ शो हुनरबाज और खतरा खतरा होस्ट करती हैं लेकिन मैटरनिटी लीव की वजह से इन दिनों वो शो में नजर नहीं आ रही हैं। एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने शो में उन्हें रिप्लेस किया है। लेकिन हाल ही में भारती वीडियो कॉल के जरिए शो में नजर आईं। इस दौरान उनके बेटे भी कॉल के जरिए शो का हिस्सा बने।

भारती ने बेटे को कही ये बात

शो में वीडियो कॉल के जरिए जुड़ीं भारती ने जैसे ही बेटे को गोद में लिया सभी जज खुश नजर आए। अपनी खुशी जाहिर करते हुए करण जौहर ने 'लकड़ी की काठी' गाना अपने अंदाज में गाया। जिसके बाद परिणीति ने भारती से पूछा कि क्या गाना सुनने के बाद बच्चा ठीक है? परिणीति को जवाब देते हुए भारती ने कहा कि बच्चा लंबी सांस ले रहा है। फिर बच्चे को चुप करवाते हुए भारती बोलीं, 'कोई नहीं.. कोई नहीं बेटा। आपने इतना सहा है अब मामू ही आपको लॉन्च करेंगे।'

ये भी पढ़ें: फोटोग्राफर्स से डिलीवरी के लिए भारती सिंह ने मांगे 50 हजार रुपए, बताया लड़का चाहिए या लड़की

03 अप्रैल 2022 को मां बनी थीं भारती

मालूम हो कि भारती 03 अप्रैल को ही मां बनी हैं। भारती ने हर्ष लिम्बाचिया से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे। बताते चलें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं। भारती सिंह ने दिसंबर 2021 में सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। भारती ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यह घोषणा की गई है कि वह वास्तव में गर्भवती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।