लाइव टीवी

Bigg Boss 13: बेटे के अफेयर की बात पर भड़के असीम रियाज के पिता, लगाई विकास गुप्ता की क्लास

Updated Feb 01, 2020 | 18:57 IST

Asim Riaz Father: बिग बॉस में इस हफ्ते विकास गुप्ता सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर घर में एंट्री ली है। विकास ने बताया कि असीम का घर के बाहर भी अफेयर चल रहा है। अब असीम के पिता ने विकास पर निशाना साधा है।

Loading ...
Asim Riaz
मुख्य बातें
  • विकास गुप्ता ने बताया कि असीम रियाज का अफेयर श्रुति तुली के साथ था।
  • असीम रियाज के पिता ने अब विकास पर निशाना साधा है।
  • श्रुति तुली ने भी असीम रियाज के साथ अफेयर की बात को खारिज किया है।

मुंबई. बिग बॉस 13 में इस हफ्ते विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर घर में एंट्री ली है। विकास गुप्ता ने घर के अंदर आकर उन्होंने बताया कि असीम रियाज का अफेयर श्रुति तुली के साथ था। अब असीम रियज के पिता ने विकास गुप्ता को जवाब दिया है।

असीम रियाज के पिता रियाज अहमद चौधरी ने ट्वीट कर लिखा- 'विकास गुप्ता सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 13 में आए हैं। वह मासूम लड़की श्रुति तुली को अपने घटिया गेम में घसीट रहा है। 
  
विकास ये कहकर विवाद खड़ा करना चाहता है कि असीम रियाज और श्रुति तुली रिलेशनशिप में है। हालांकि, श्रुति ने अपने ट्वीट में इस बात को खारिज कर दिया कि वह और असीम रियाज  रिलेशनशिप में थे। ये विकास के मुंह पर तमाचा है।    

श्रुति तुली ने किया था ये ट्वीट 
श्रुति तुली ने सोशल मीडिया पर असीम रियाज से अफेयर की बात को खारिज किया है। श्रुति ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'ये एक झूठ है। असीम रियाज बाहर किसी को भी डेट नहीं कर रहा है। ये उसे नीचा दिखाने की एक चाल है।' 

असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने भी कहा था कि श्रुति असीम रियाज की बेस्ट फ्रेंड है। असीम रियाज किसी को डेट नहीं कर रहा है। विकास गुप्ता झूठी खबरें फैला रहा है। आपको बता दें कि ने शहनाज गिल को बताया था कि असीम रियाज का बिग बॉस के घर के बाहर अफेयर चल रहा है। 

हिमांशी को किया था प्रपोज 
हिमांशी खुराना असीम रियाज ने कनेक्शन बनकर दोबारा घर में एंट्री ली है। घर में एंट्री लेने के बाद असीम रियाज ने हिमांशी खुराना खुराना को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि, असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने कहा है कि असीम को अभी करियर पर फोकस करना चाहिए। 

असीम के पिता ने कहा था कि वह हिमांशी को देखकर इमोशनल हो गया था। इस कारण वह अपनी भावनाओं में काबू नहीं रख पाया।  आपको बता दें कि जब हिमांशी शो में वापस आई थीं तब उन्होंने असीम से कहा था, 'तुम्हें लाइफ में सब मिलेगा जो तुम चाहते हो और शायद मैं तुम्हारी लेडी लक हूं।'  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।