लाइव टीवी

Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह ने किया रोमांटिक डांस, दिलाई सलमान खान-कैटरीना कैफ की याद

Updated Dec 31, 2019 | 13:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Madhurima Tuli Vishal Aditya Singh Romance Dance Video: विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली अपने कड़वे अतीत को भूलकर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों का बर्ताव एक-दूसरे के लिए बिग बॉस-13 में काफी अच्छा होता जा रहा है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली को करीब आते देखा गया था।
  • विशाल और मधुरिमा एक कंबल में लेटे रोमांटिक बातें करते नजर आए थे।
  • विशाल ने इस दौरान अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की भी इच्छा व्यक्त की थी।

बिग बॉस-13 में लगातार लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं और कंटेस्टेंट्स विनर बनने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। जहां सब एक-दूजे की टांग खिंचाई में लगे हुए हैं वहीं घर के अंदर थोड़ा-थोड़ा रोमांस भी चल रहा है। जी हां, बिग बॉस-13 के दो कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच रोमांस की हवा चल रही है। 
एक्स कपल जोड़ी विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली अपने कड़वे अतीत को भूलकर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों का बर्ताव एक-दूसरे के लिए घर में काफी अच्छा होता जा रहा है। हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी बिग बॉस के घर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घरवालों से टास्क कराए। एक टास्क में विशाल और मधुरिमा ने सलमान खान और कैटरीना कैफ की हिट फिल्म टाइगर जिंदा है के रोमांटिक गाने दिल दियां गल्लां पर डांस किया।


डांस परफॉर्मेंस के वक्त मधुरिमा और विशाल एक-दूसरे की बाहों में समाए हुए नजर आए। दोनों ने सॉन्ग दिल दियां गल्लां पर शानदार डांस किया। मधुरिमा और विशाल के फैन पेज पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

कुछ दिन पहले ही बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली को एक-दूसरे के करीब आते देखा गया था। दोनों एक कंबल में लेटे एक-दूसरे को किस करते हुए रोमांटिक बातें करते नजर आए थे। विशाल ने इस दौरान अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की भी इच्छा व्यक्त की थी। तब मधुरिमा ने उनको लिव-इन रिलेशनशिप में आने का सुझाव दिया था। बता दें, मधुरिमा की मां विजया पंत तुली ने अपने एक साक्षात्कार में दोनों को लेकर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि विशाल और मधुरिमा के अहंकार की वजह से दोनों का रिश्ता टूटा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।