लाइव टीवी

लॉकडाउन में लड़का ढूंढ रहीं हैं बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट आरती सिंह, जल्द करना चाहती हैं शादी

Updated May 09, 2020 | 11:30 IST

Bigg Boss 13 Arti Singh: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट लॉकडाउन में अपने लिए लड़के की तलाश कर रही हैं। आरती सिंह अपनी शादी को लेकर खुद इस बात का खुलासा किया है। जानिए क्या कहा आरती सिंह ने...

Loading ...
Arti Singh
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट आरती सिंह जल्द शादी करना चाहती हैं।
  • आरती सिंह लॉकडाउन में अपने लिए लड़का ढूंढ रही हैं।
  • आरती सिंह ने कहा- 'अभी के लिए मेरा प्लान अपने लिए एक अच्छा लड़का खोजना है।'

मुंबई. बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह ने शो में कहा था कि वह जल्द ही शादी करना चाहती हैं। अब आरती सिंह लॉकडाउन में अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ रही है। आरती ने खुद इसका खुलासा किया है। 

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में आरती सिंह ने कहा कि- अभी के लिए मेरा प्लान अपने लिए एक अच्छा लड़का खोजना है। मेरी तलाश जारी है, लेकिन मैं ऐसे किसी से मिली नहीं जिसे मैं शादी करना चाहती हूं। मैं लव मैरिज करना चाहती हूं, लेकिन मैं अरेंज मैरिज भी कर सकती हूं।'  

आरती सिंह ने आगे कहा- 'काश मैं लॉकडाउन में किसी से मिल पाती, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान हम मिल नहीं पाते पर हमें एक दूसरे से बात करने का काफी वक्त मिलता। मुझे लगता है मेरा मिस्टर राइट आस-पास ही है। वह मेरी तरफ आ रहा है पर धीमे है।'

घटाया था पांच किलो वजन 
आरती सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की थी। आरती सिंह ने अपनी फोटो के साथ बताया कि उन्होंने लगभग पांच किलो वजन घटाया है। आरती सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 मार्च से वर्कआउट करना शुरू किया था। आरती सिंह ने लिखा- 'हे एबी (एब्स) तुम्हें मैं थोड़ा-थोड़ा देख सकती हूं।'  

आरती सिंह आगे लिखती हैं- 'पहली फोटो 15 मार्च को ली गई है। इतने दिनों में मैंने पांच किलो घटा लिया है। मैं जानती हूं ये काफी नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे मैं जल्द ही इसे पा लूंगी। थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा शायद एक महीना ये उससे भी ज्यादा।' 

 

ज्योतिष ने बताया था भविष्य 
बिग बॉस में ज्योतिष प्रेम ने आरती सिंह को उनके भविष्य के बारे में बताया था। ज्योतिष ने आरती सिंह को उनके शादी के योग के बारे में बताया। ज्योतिष प्रेम के मुताबिक इस साल आरती की शादी हो सकती है। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक आरती सिंह एक वक्त टीवी एक्टर अयाज खान को डेट कर चुकी है। दोनों के बीच तीन साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ऐसा कहा जाता है कि दोनों का धर्म अलग होने की वजह से अयाज के माता-पिता ने आरती को स्वीकार नहीं किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।