लाइव टीवी

Bigg Boss 13: शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह पर लगा रेप का आरोप, महिला का आरोप- बंदूक दिखाकर कार में की जबरदस्ती

Updated May 21, 2020 | 14:05 IST

Shehnaz Gill Father: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता पर रेप का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading ...
Shehnaz Gill with Father
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 की शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह पर लगा रेप का आरोप
  • संतोक सिंह पर आरोप है कि उन्होंने गनपॉइन्ट पर महिला से रेप किया
  • पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह पर रेप का आरोप लगा है। खबरों के मुताबिक संतोक सिंह पर आरोप है कि उन्होंने गनपॉइन्ट पर अपनी कार में महिला से रेप किया। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने उनके केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 40 साल की जालंधर की रहने वाली एक महिला ने संतोक सिंह पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी कार में बंदूक दिखकर उनके साथ रेप किया। महिला के मुताबिक यह मामला 14 मई, 2020 का है जबकि इस मामले में 19 मई को एफआईआर दर्ज करवाई गई है। केस दर्ज होने के बाद से संतोक सिंह फरार है।

पीड़ित महिला ने बताया कि 14 मई को शाम करीब 5 बजे वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी लेकिन वहां शहनाज के पिता ने उसे रोक लिया और कार में उसके साथ रेप किया। महिला के मुताबिक संतोक सिंह ने किसी को इस घटना के बारे बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला का कहना है कि उसकी अपने बॉयफ्रेंड रणधीर सिंह सिद्धू से लड़ाई हो गई थी जिसके बाद वो संतोक सिंह के घर रह रहा था और वो यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी, जिसे वो पिछले करीब 12 साल से जानती है। 

फोटो में शहनाज गिल

इनचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप कौर ने महिला की शिकायत पर संतोक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। संतोक सिंह के घर की तलाशी लेने जब टीम पहुंची तो वो घर पर से फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।