लाइव टीवी

BB13 से अब तक इतना बदल चुकी हैं Shehnaaz Gill, 9 तस्वीरों में देखें दो साल का शॉक‍िंंग ट्रांसफॉर्मेशन

Updated Aug 31, 2021 | 20:06 IST

Shehnaaz Gill Shocking Transformation: टीवी की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। उनकी बोल्ड फोटोज दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
BB 13 से अब तक इतनी बोल्ड हो चुकी हैं Shehnaaz Gill 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 से शहनाज गिल को मिला था फेम।
  • अपने बोल्ड फोटोज से दर्शकों का दिल जीतती हैं शहनाज।
  • बिग बॉस 13 से अब तक इतना बदल चुकी हैं शहनाज। 

Shehnaaz Gill Shocking Transformation: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर हैं। बिग बॉस 13 में पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल ने अपने क्यूट अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बिग बॉस के इस सीजन के वजह से शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग में काफी बढ़त देखी गई थी।

बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल अपने चबी लुक की वजह से दर्शकों का दिल जीत लेती थीं। मगर, करीब 2 सालों में शहनाज गिल का जो ट्रांसफॉरमेशन हुआ है उसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। आए दिन वह अपने बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं जिन्हें देखकर फैंस की सांसे थम जाती हैं। तस्वीरों के जरिए देखिए, करीब 2 सालों में शहनाज गिल ने कैसे खुद को ट्रांसफॉर्म किया है। 

शहनाज के नए लुक ने बरपा कहर

हाल ही में शहनाज गिल का एक फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट में शहनाज गिल काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस की धड़कनें रुक गई हैं।

शहनाज के लुक ने लोगों को बनाया अपना कायल 

शहनाज गिल की एक और तस्वीर देखकर फैंस हैरान रह गए थे जब उन्होंने डब्बू रत्नानी के लिए फोटो शूट किया था। इस फोटो को देखने के बाद लोग उनके दीवाने बन गए थे।

शहनाज गिल हैं लेडी बॉस

शहनाज गिल की डीप नेक ब्लैक ब्लेजर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दिया था। यह फोटो देखने के बाद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वह लेडी बॉस हैं।

फिल्मफेयर मैगजीन के लिए कर चुकी हैं फोटोशूट

फिल्मफेयर मैगजीन के लिए शहनाज गिल ने काफी बोल्ड फोटोशूट किया था। ‌इस फोटोशूट में शहनाज गिल के लुक ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।

बेहद हॉट हैं शहनाज गिल

आए दिन शहनाज गिल अपने शानदार तस्वीरों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन गजब का है।

शहनाज गिल के ट्रांसफॉरमेशन ने कर दिया था हैरान 

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल काफी चबी नजर आती थीं। बिग बॉस 13 के घर से बाहर आने के कुछ ही महीनों बाद शहनाज गिल के ट्रांसफॉर्मेशन दे सबको हैरान कर दिया था। 

अपने हेल्थ के लिए काफी सजग हैं शहनाज 

शहनाज गिल अपने हेल्थ को लेकर काफी सजग रहती हैं। शहनाज गिल के ट्रांसफॉरमेशन से यह‌ साफ दिखता है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि नियमित खाने से उन्हें वजन कम करने में काफी मदद मिली है।

कमाल का है शहनाज का फैशन सेंस

शहनाज गिल करोड़ों लोगों के लिए अब एक फैशन आईकॉन बन चुकी हैं। उनका फैशन सेंस लोगों को काफी पसंद आता है। 

अपनी अदाओं से करती हैं घायल

शहनाज गिल की अदाएं दर्शकों को काफी आकर्षित करती हैं। वह जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तब हर जगह उनके चर्चे होते रहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।