लाइव टीवी

तलाक के दो साल बाद सोफिया हयात को मिला नया प्यार, मेक्सिको के शख्स को कर रही हैं डेट

Updated Apr 03, 2021 | 14:53 IST

विवादित मॉडल और बिग बॉस की कंटेस्टेंट सोफिया हयात एक बार फिर चर्चा में हैं। सोफिया हयात इन दिनों मेक्सिको के बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। सोफिया ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है।

Loading ...
Sofia Hayatt
मुख्य बातें
  • विवादित एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात इन दिनों चर्चा में हैं।
  • सोफिया हयात मेक्सिको के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।
  • सोफिया ने इससे पहले साल 2017 में शादी की थी।

मुंबई. विवादित बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात को नया प्यार मिल गया है। सोफिया ने साल 2017 में शादी की थी। इसके कुछ साल बाद ही अपने पति से अलग हो गई। अब ये विवादित एक्ट्रेस मेक्सिको के बिजनेसमैन ऑस्कर को डेट कर रही हैं। 

Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त गुजार रहे हैं। सोफिया ने कहा, 'दो हफ्ते हो गए हैं अब दोनों साथ है। हमारी मुलाकात छुट्टियों के दौरान टुलुम मेक्सिको में हुई। 

सोफिया के मुताबिक दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल है। विवादित एक्ट्रेस के मुताबिक ऑस्कर एक बिजनेसमैन हैं और अपने फैमिली बिजनेस को संभालते हैं। इसके अलावा उनका परिवार बेहद आध्यात्मिक भी है। 

एक दूसरे के साथ सहज
सोफिया हयात कहती हैं, 'हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा सहज हैं। इसके साथ-साथ हम दोनों एक दूसरे के बेहद करीब भी हैं। कल क्या हो किसने देखा लेकिन, आज हम बेहद करीब हैं।'

आपको बता दें कि बिग बॉस का हिस्सा रही सोफिया हयात शादी के साल भर बाद अपने विदेशी बॉयफ्रेंड से अलग हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह आध्यात्म की राह पर हैं। 

शेयर की थी बिकिनी फोटो
एक्ट्रेस से नन बनीं सोफिया हयात को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने गुलाबी रंग की बिकिनी पहन कई तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर साझा की हैं और सनसनी मचा दी थी।

सोफ‍िया तब चर्चा में आई थीं जब उन्‍होंने खुलासा किया कि होली पार्टी में एक फैन ने उनकी स्‍कर्ट में हाथ डाल दिया था। सोफ‍िया ने बताया था कि वह पार्टी में थीं और इस पार्टी में मैंने भांग वाली पानीपूरी खा ली थी। इसी दौरान तस्‍वीर खिंचाते वक्‍त एक लड़के ने मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।