लाइव टीवी

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू ने किया खुलासा- 'छह महीने की प्रग्नेंट थीं मां, अलग हो गए थे पेरेंट्स'

Updated Oct 09, 2020 | 07:04 IST

Bigg Boss 14 Jaan Kumar Sanu: कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस के घर में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जान कुमार सानू ने बताया कि उनके माता-पिता कैसे अलग हो गए।

Loading ...
Jaan Kumar Sanu
मुख्य बातें
  • कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट हैं।
  • जान कुमार सानू ने अपने पेरेंट्स से जुड़ी कई बातें शेयर की है।
  • जान कुमार सानू के मुताबिक उनकी मम्मी छह महीने की प्रेग्नेंट थीं। उनके माता-पिता अलग हो गए।

मुंबई. कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू फिलहाल बिग बॉस 14 के घर में अपनी जगह बनानी की कोशिश कर रहे हैं। घर के अंदर जान की दोस्ती भी बढ़ गई है। अब जान ने बताया कि उनकी मम्मी जब छह महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था।

जान कुमार सानू जैसमिन भसीन, सारा गुरपाल समेत घरवालों से अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से शेयर कर रहे थे। जान ने कहा कि उनके पेरेंट्स तब अलग हो गए थे, जब उनकी मम्मी छह महीने की प्रेग्नेंट थे, इसके बाद वह अपनी मम्मी के साथ ही रहे थे। 

बकौल जान कुमार सानू- 'मेरी मां ने मेरे लिए दोनों माता-पित की भूमिका निभाई हैं। ऐसे में बचपन से ही मेरी परवरिश उन्होंने ही की है। बिग बॉस के घर में आने से पहले भी मुझे इसी बात की चिंता थी कि मेरी मम्मी का ख्याल कौन रखेगा।'   

पुराने जमाने की है सोच
जान कुमार सानू ने कहा- 'जब प्यार की बात आती है तो मेरी सोच पुराने जमाने की है, इसका कारण मेरी मां है। मुझे लगता है कि प्यार केवल एक ही इंसान से होता है और हमें उसी इंसान के साथ रहना चाहिए, जैसे मेरी मां।'
 
कुमार सानू ने 80 के दशक में रीता भट्टाचार्य से शादी की थी। दोनों का साल 1994 में तलाक हो गया था। कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में कहा था,'मेरी वाइफ का कहना था कि मैं उसके और बच्चों के साथ मार-पीट करता हूं। वह पागल है उसने मेरे भांजे के सिर पर हॉकी स्टिक से हमला किया था।'

सलोनी भट्टाचार्य से की थी दूसरी शादी 
कुमार सानू ने साल 1994 में सलोनी भट्टाचार्य से दूसरी शादी की थी। सलोनी बीकानेर की रहने वाली थीं। कुमार सानू और सलोनी की दो बेटियां शेनन और आना है। कुमार सानू ने 'दिल है हिन्दुस्तानी-2' शो में बताया था कि 17 साल पहले 2001 में उन्होंने बेटी शेनन को गोद लिया था।  

कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 1993 में उनकी पहली वाइफ रीता ने दोनों के अफेयर का खुलासा किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सानू की कई गर्लफ्रेंड है जिनमें से एक मीनाक्षी शेषाद्री भी हैं।'   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।