लाइव टीवी

Bigg Boss 14: बेहद बोल्ड हैं बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली, इस शख्स को कर रही हैं डेट

Updated Oct 03, 2020 | 17:41 IST

जान कुमार सानू और राधे मां के बाद अब बिग बॉस सीजन 14 की अगली कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के नाम का खुलासा हो गया है। निक्की तंबोली की तुलना बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल से हो रही है।

Loading ...
Nikki Tamboli
मुख्य बातें
  • बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली का पहला प्रोमो जारी हो गया है।
  • निक्की तंबोली इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं।
  • निक्की तंबोली की तुलना शहनाज गिल कहा जा रहा है।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 का ग्रैंड प्रीमियर आज  रात नौ बजे से शुरू होगा। इससे पहले कुछ कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है। इनमें से एक हैं साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस निक्की तंबोली। बिग बॉस के प्रोमो में निक्की तंबोली की तुलना शहनाज गिल से हो रही है। 

24 साल की निक्की तंबोली ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। निक्की महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। इसके बाद वह टीवी विज्ञापन में नजर आईं।

निक्की ने तेलुगु फिल्म  कंचना 3 में काम किया था। डायरेक्टर राघव लॉरेंस की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके अलावा उन्होंने Thippara Meesam 2019 और Chikati Gadilo Chitha Kotudu में काम किया है।

मुंबई के डीजे को कर रही हैं डेट
निक्की तंबोली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह मुंबई के डीजे रोहित गिदा को डेट कर रही हैं। रोहित गिदा म्युजिक इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। इन दोनों को मुंबई के बांद्रा में कई बार स्पॉट किया गया है। 

निक्की के पिता बिजनेसमैन और मम्मी हाउसवाइफ हैं। वहीं, निक्की तंबोली इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड  फोटोज शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर निक्की के चार लाख 41 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 

शहनाज गिल से हो रही तुलना 
कलर्स द्वारा जारी प्रोमो में निक्की तंबोली का बबली अंदाज नजर आ रहा है। प्रोमो में एक्ट्रेस कह रही हैं- 'जितनी बोल्ड और सेक्सी मैं फिल्मों में दिखती हूं, उतनी ही मैं रियल लाइफ में भी हूं। मैंने कई लड़कों के दिल तोड़े हैं।'

बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में निक्की तंबोली सलमान खान से कह रही हैं कि वह सिंगल हैं।  आपको बता दें कि इस सीजन कुल 15 कंटेस्टेंट घर के अंदर तीन महीने तक लॉक रहेंगे। इनमें राधे मां, एजाज खान, पवित्र पुनिया और जान कुमार सानू शामिल हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।