लाइव टीवी

एजाज खान से रुबीना दिलाइक-राहुल वैद्य तक, जानें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को मिल रही कितनी फीस और कौन है सबसे महंगा

Updated Jan 18, 2021 | 22:15 IST

8 Contestants Bigg Boss 14 Fees: बिग बॉस लगातार अपने फिनाले के करीब पहुंच रहा है और आज एजाज खान शो को अलविदा करने वाले हैं। जानें बिग बॉस के कंटेस्टेंट को हर हफ्ते मिलती है कितनी फीस...

Loading ...
बिग बॉस 14।
मुख्य बातें
  • ऑनलाइन TRP में भी बिग बॉस लगातार धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।
  • शो में चैलेंजर्स की एंट्री के साथ, ये काफी एंटरटेनिंग हो गया है।
  • आज जानते हैं कि बिग बॉस कंटेस्टेंट की फीस के बारे में।

बिग बॉस 14 में आ रहे ट्विस्ट एंड तकरारों को आखिरकार फैन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऑनलाइन TRP में भी बिग बॉस लगातार धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। शो में चैलेंजर्स की एंट्री के साथ, ये काफी एंटरटेनिंग हो गया है। खैर बिग बॉस घर में रहना कोई आसान बात नहीं है और आए दिन कंटेस्टेंट्स कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, वे अपने परिवार और करीबियों से दूर हैं। आमतौर पर बिग बॉस का शो 100 दिनों के भीतर खत्म हो जाता है, लेकिन इस सीजन में चैलेंजर्स की एंट्री के बाद से इसे करीब डेढ़ महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। आइए आज जानते हैं कि बिग बॉस में रह रहे इन कंटेस्टेंट को हर हफ्ते की कितनी फीस दी जा रही है...

रुबीना दिलाइक
रुबीना बिग बॉस-14 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट की बात आते ही सभी पोल में वो टॉप पर रही हैं। सीजन 14 में रुबीना सबसे अधिक फीस पाने वाली कंटेस्टेंट भी हैं क्योंकि उन्हें 5 लाख रु. प्रति सप्ताह मिल रहा है।

अभिनव शुक्ला
अभिनव ने आखिरकार बिग बॉस-14 में खेल खेलना शुरू कर दिया है। दर्शक उन्हें शो में काफी पसंद भी कर रहे हैं। बात फीस की करें तो उनको 3 लाख रुपए प्रति सप्ताह मिल रहे हैं।

जैस्मिन भसीन
जैस्मिन भी शो की बहुत मजबूत प्रतियोगी थीं और उनके एविक्शन ने कई लोगों को चौंका दिया था। जब तक वह घर में थी उनको 3 लाख रुपए प्रति सप्ताह फीस दी जा रही थी।

एजाज खान
एजाज ने आखिरकार अपने गेम से घर में दावेदारी मजबूत की हुई है और वो शो के एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में सामने आए हैं। अभिनेता को 1 लाख 70 हजार प्रति सप्ताह फीस मिल रही है।

पवित्र पुनिया
पवित्र भी बिग बॉस के घर में एक मजबूत कंटेस्टेंट थीं। यहां तक कि उनका एग्जिट भी कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था। अभिनेत्री पवित्र पुनिया की फीस की बात करें तो उनको 1 लाख 30 हजार प्रति सप्ताह दिए गए हैं।

निक्की तंबोली
निक्की घर की एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में उभरी हैं। वो अपने इशारों पर पूरे घर को नचा चुकी हैं। शुरुआत में निक्की तंबोली को घर से बाहर कर दिया गया था, हालांकि उनको वापस लाया गया। अभिनेत्री को 1 लाख प्रति सप्ताह दिए जा रहे हैं।

राहुल वैद्य 
इंडियन आइडल सीजन 2 के कंटेस्टेंट रहे राहुल ने अपना करियर बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। बिग बॉस में आने के बाद उनकी फैन फॉलोविंग काफी बढ़ चुकी है। बिग बॉस-14 के राहुल एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं। उनको 90,000 प्रति सप्ताह दिए जा रहे हैं।

जान कुमार सानू
जान सबसे अधिक चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थे। उन्होंने निक्की तंबोली के साथ अपनी दोस्ती के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनको प्रति सप्ताह 85,000 फीस मिली थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।