लाइव टीवी

Bigg Boss 14 Day 1: पहले दिन निक्की तंबोली के खिलाफ हुए घरवाले, राधे मां ने जान कुमार सानू को दिया खास तोहफा

Updated Oct 04, 2020 | 23:23 IST

Bigg Boss 14 Day 1 Highlights:बिग बॉस सीजन 14 का आगाज हो गया। कंटेस्टेंट्स के घर में एंट्री लेने के बाद लड़ाई-झगड़ा और दोस्ती की भी शुरुआत हो गई है। जानिए क्या हुआ सीजन 14 के पहले दिन...

Loading ...
Bigg Boss 14 Day 1 4 October 2020 Highlights
मुख्य बातें
  • बिग बॉस सीजन 14 का पहले दिन काफी धमाकेदार रहा।
  • बिग बॉस 14 का पहला झगड़ा निक्की तंबोली और शहजाद देओल के बीच हुआ।
  • पहले दिन कई घरवाले निक्की तंबोली के खिलाफ हो गए।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 का पहला दिन ही हंगामेदार रहा है। पहले ही दिन घरवाले किचन ड्यूटी को लेकर निक्की तंबोली के खिलाफ हो गए हैं। वहीं, शो के अंदर आकर राधे मां ने एंट्री ली और कंटेस्टेंट्स को अपना आशीर्वाद दिया है। 

बिग बॉस के पहले दिन सीनियर गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान के पास कुछ स्पेशल पावर मिली हैं। गौहर खान घरवालों को किचन की जिम्मेदारी देंगी। बीबी मॉल, बीबी रेस्त्रां और बीबी स्पा हिना खान के कब्जे में रहेगा। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला बेडरूम को कंट्रोल करेंगे। 

Bigg Boss 14 Day 1 4 Oct 2020 Highlights

  1.  गौहर खान ने घरवालों को बताया कि रिजेक्ट हुए कंटेस्टेंट- सारा गुरपाल, रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलखानी और जान कुमार सानू गार्डेन एरिया में ही रहेंगे। इसके बाद राहुल वैद्य सीनियर द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए घर की लड़कियों से किस मांगने लगे। निक्की के मना करने के बाद पवित्र पुनिया ने राहुल को किस किया। 
  2.  गौहर खान ने पवित्र पुनिया को खाना बनाने की ड्यूटी दी है। वहीं, शहजाद देओल को सब्जी काटने की ड्यूटी दी। वहीं, निक्की तंबोली को बर्तन धोने की ड्यूटी दी है। हालांकि, निक्की ने कहा कि मेरे नाखून खराब हो जाते हैं। इसके बाद निक्की ने बर्तन धोने से साफ इंकार कर दिया है। 
  3.  बिग बॉस सीजन 14 का पहला झगड़ा निक्की तंबोली और शहजाद देओल के बीच हुआ। सब्जी काटने को लेकर निक्की और शहजाद के बीच काफी तू-तू, मैं-मैं हुई। निक्की तंबोली और एजाज खान ने अपनी गलत फहमी को दूर किया और दोस्ती कर ली।
  4. निक्की तंबोली का इसके बाद जैसमीन भसीन के साथ झगड़ा हुआ। जैसमीन भसीन ने निक्की से कहा कि वह अपने मम्मी के घर ससुराल में नहीं आई है, जो बर्तन धोने पर नखरे दिखाएंगी। झगड़े के बाद जैसमीन भसीन और निक्की फूट-फूटकर रोने लगीं। सिद्धार्थ शुक्ला ने जैसमीन भसीन को समझाया। 
  5.  घर के अंदर राधे मां की एंट्री हुई। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि अपने माता- पिता का दिल नहीं दुखाना चाहिए। इस दौरान वह एक बार जान कुमार सानू पर भी भड़क गईं। राधे मां ने जान कुमार सानू और सिद्धार्थ शुक्ला को रक्षा धागा दिया। 
  6. निक्की तंबोली राहुल वैद्य के किस मांगने पर नाराज हो गईं हैं। वह घरवालों से कहती हैं कि राहुल वैद्य उन्हें वॉइस नोट्स भेजा करते थे। इसके अलावा राहुल वैद्य की एक बार सगाई तक टूट चुकी है।       
  7. हिना खान ने शहजाद देओल को कहा कि अगर उन्हें कोई लग्जरी सामान चाहिए तो उन्हें निक्की की तारीफ करनी होगी। हालांकि, इसके बावजूद दोनों में झगड़ा हो गया। निक्की ने शहजाद को स्टूपिड तक कह दिया है। 
  8. शहजाद देओल ने कहा कि निक्की तंबोली हर बात में उन्हें पोक करती हैं। इसके अलावा वह हर एक बात का मुद्दा बनाने की भी कोशिश करती हैं। 
  9.  पहले दिन सभी घरवाले की नींद ट्विस्ट गाने से खुली। वहीं, हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर ने अपनी रणनीति बनाई कि किस तरह से वह घरवालों के लिए आगे का रास्ता मुश्किल करने वाले हैं।
  10.   एजाज खान और निक्की तंबोली के अलावा घर के अंदर राहुल वैद्य और पवित्र पुनिया के बीच भी दोस्ती बढ़ रही है। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान लाइफ और अपनी लव लाइफ को लेकर बातें शेयर की है।  

आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 कलर्स पर वीकडेज हर रात 10.30 बजे से 11.30 बजे तक टेलिकास्ट होगा। वहीं, वीकेंड का वार शनिवार और रविवार रात 9 बजे से 10 बजे तक टेलिकास्ट होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।