लाइव टीवी

Bigg Boss 14: पार्थ समथान, अर्शी खान से शिल्पा शिंदे तक, विकास गुप्ता पर आरोप लगा चुके हैं ये सेलेब्स

Updated Jan 05, 2021 | 16:39 IST

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के खिलाफ कई घरवाले आरोप लगा चुके हैं। विकास गुप्ता के बारे में ज्यादातर घरवालों का कहना है कि वह उनका काम छीना करते हैं। जानिए विकास पर आरोपों की लिस्ट...

Loading ...
Vikas Gupta
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता पर कई सेलेब्स आरोप लगा चुके हैं।
  • पार्थ समथान ने विकास गुप्ता पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाया चुके हैं।
  • शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता पर कई आरोप लगाए थे।

मुंबई. बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता काफी विवादों में रहे हैं। विकास गुप्ता पर शिल्पा शिंदे, अर्शी खान, एजाज खान समेत पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा तक कई आरोप लगा चुके हैं।

कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान विकास गुप्ता पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाया चुके हैं। इसके अलावा वह उन पर पैसे न देने का आरोप भी लगा चुके हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पार्थ समथान ने कहा था कि,'विकास ने मेरे साढ़े पांच लाख रुपए नहीं दिए हैं। ये सीरियल प्यार तूने क्या किया के लिए है। वह मुझसे 50 लाख रुपए फिरौती मांग रहा है।'

अर्शी खान और शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता पर कई आरोप लगाए थे। शिल्पा शिंदे ने कहा था कि टीवी शो भाबीजी घर पर है से विकास गुप्ता ने ही उन्हें बाहर निकलवाया था। 
 
बिग बॉस 11 के घर में विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। हालांकि, सीजन 14 में अर्शी ने आरोप लगाया कि विकास गुप्ता ने उन्हें टीवी शो खतरों के खिलाड़ी से निकलवाया। 

एजाज खान और अली गोनी 
विकास गुप्ता ने जब बिग बॉस 14 के घर में एंट्री ली तब एजाज खान ने उन पर आरोप लगाए थे। एजाज खान ने कहा था कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने विकास के कहने पर ही उन पर झूठा केस किया था। 

अली गोनी ने विकास गुप्ता पर आरोप लगाया था कि घर स बहर उन्होंने उनकी और जैसमीन भसीन की इमेज को काफी नुकसान पहुंचाया था। जैसमीन ने भी कहा कि वह विकास पर भरोसा नहीं करती हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।