लाइव टीवी

Bigg Boss 14: घर से निकलकर बोले जान कुमार सानू- 'लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं निक्की तंबोली'

Updated Nov 23, 2020 | 11:13 IST

Jaan Kumar Sanu on Nikki Tamboli: रविवार को वीकेंड का वार में जान कुमार सानू का बिग बॉस 14 से सफर खत्म हो गया है। घर से निकलने के बाद जान ने कहा है कि निक्की तंबोली पब्लिसिटी की भूखी है।

Loading ...
Jaan Kumar Sanu, Nikki Tamboli
मुख्य बातें
  • जान कुमार सानू बिग बॉस 14 के घर से बेघर हो गए हैं।
  • घर से निकलने के बाद वह निक्की तंबोली पर जमकर बरसे हैं।
  • जान ने कहा कि निक्की तंबोली पब्लिसिटी की भूखी हैं।

मुंबई. बिग बॉस 14 से जान कुमार सानू बाहर हो गए हैं। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। घर से निकलने के बाद जान कुमार ने निक्की तंबोली से रिश्ते और नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर बात की है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में जान कुमार सानू ने कहा कि निक्की तंबोली पब्लिसिटी की भूखी है। मुझे किस करना भी शो के अंदर लाइमलाइट में रहने की रणनीति का एक हिस्सा था।

जान आगे कहते हैं, उसका कोई एजेंडा नहीं है बस वह लोगों का ध्यान खींचने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। आपको बता दें कि जान कुमार सानू के जाने के बाद निक्की तंबोली फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

पिता पर कही ये बात
जान कुमार सानू ने कहा कि मेरे पिता मेरी जिंदगी का कभी हिस्सा नहीं रह हैं। मेरे पिता ने हमारे टच में रहने से मना कर दिया था। मेरी और मेरे तीनों भाइयों की परवरिश मेरी मम्मी रीता भट्टाचार्य ने की थी। 
  
बकौल जान कुमार सानू, 'इंडस्ट्री में कई सारे सेलेब्स हैं, जिनका तलाक हो जाता है और दोबारा शादी करते हैं। वे अपनी एक्स वाइफ से बात नहीं करते पर अपने बच्चों की जिम्मेदारी उठाते हैं। मेरे पिता ने ऐसा नहीं किया।'

एजाज और पवित्रा होंगे टॉप पांच में 
एजाज खान के बारे में जान कहते हैं कि वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन मुझे लगता है कि शो में वह इस चीज पर बहुत जोर दे रहे हैं कि उन्हें खुद पर फोकस रखना है। वह कई बार बहुत आक्रमक भी हो जाते हैं।

पवित्रा पुनिया अपना गेम बेहद अच्छे ढंग से खेल रही हैं। वह और एजाज टॉप पांच में होंगे। इसके अलावा अली गोनी जब शो में आए थे तो लगा था कि वह अच्छे इंसान हैं और सभी मुद्दे सुलझा लेंगे। लेकिन, उनकी रणनीति काम नहीं कर रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।